फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह था हादसा: खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, मां-बेटे ने मौके पर तोड़ा दम, देखिए तस्वीरें

Wed, 07 Sep 2022 08:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसे के बाद खौफनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हादसा इतना भयावह था कि मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा महिला के पति समेत तीन लोग चपेट में आने से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने बुधवार को एक ट्रक ने मां-बेटे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनको कुचलने के बाद ट्रक आगे रुकी बस से भी टकरा गया। वहां हादसा होने के बाद करीब एक घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बागपत हादसा। - फोटो : amar ujala
ऐसे हुआ हादसा
बागपत से बड़ौत की तरफ जा रही मेरठ-टांडा रूट पर चलने वाली बस बुधवार सुबह करीब नौ बजे कलक्ट्रेट के स्टैंड पर पहुंची। जहां खड़े यात्रियों ने बस को रुकवाने के लिए हाथ दिया। बस की रफ्तार धीमी होने पर पीछे से तेजगति से आ रहे ट्रक ने उसे गलत साइड से ओवरटेक करने का प्रयास किया और काठा गांव के रहने वाले सन्नो (45) व उसके बेटे नाजिम (25) को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
सन्नो के पति वहीद के अलावा गुफरान व वसीम निवासी कुंडा थाना गंगोह जिला सहारनपुर भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। उनको टक्कर मारने के बाद ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बस से भी टकरा गया, जिससे बस के शीशे टूट गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

4 of 6
बागपत में हादसा। - फोटो : amar ujala
इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस व ट्रक को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया गया और मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
बागपत में हादसा। - फोटो : amar ujala
नाजिम के भाई साबिर ने बताया कि उसका भाई पिछले काफी समय से पेट की बीमारी से ग्रस्त था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद भी पेट की बीमारी का सही पता नहीं लग सका था। इसलिए नाजिम को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए उनकी माता सन्नो और पिता वहीद बड़ौत लेकर जा रहे थे। वहां जाने के लिए ही वह कलक्ट्रेट के बाहर खड़े थे और उनके साथ यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क हादसे के बाद जमा भीड़ व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि ट्रक का चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में लिया गया है। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें