मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
महाभारतकालीन सादिकपुर सिनौली गांव को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित किया जा रहा है। एएसआई आगरा सर्किल ने सादिकपुर को राष्ट्रीय महत्व का पुरातत्वीय स्थल घोषित करने की प्रारंभिक अधिसूचना भी जारी कर रखी है। सादिकपुर, सिनौली में एएसआई तीन चरणों में उत्खनन कर चुकी है। यहां से मिले पुरावशेषों में मानव बस्ती के प्रमाण, ईंटों की दीवार, महिला का कंकाल, जिसके कानों से सोने के आभूषण, शाही ताबूत, मिट्टी की भट्टी, धनुष, मृद भांड़ और तांबे की तलवार आदि मिल चुके हैं। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार 17 जून 2019 को प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर चुके हैं, जिस पर आपत्तियां मांगी जा रहीहैं। सिनोली गांव को आगरा सर्किल का 267वां संरक्षित स्मारक बनाने की तैयारी है।