बागपत में यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ रविवार रात मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर व एक लाख के इनामी संदीप लोहार की पत्नी ज्योति ने रोहतक के महम थाने में शिकायत दी है।
रोहतक जिले के भैणी महाराजपुर गांव का एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संदीप लोहार 13 साल तक हरियाणा में अपराध करता रहा। वह यूपी में आया और पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया।
यह भी पता चला है कि इनामी बदमाश संदीप आपराधिक घटनाओं के बाद रोहतक में ही छिपा हुआ था, क्योंकि रविवार रात एनकाउंटर से कुछ घंटे पहले भी वह अपने घर परिजनों से मिलकर आया था।
विज्ञापन
2 of 7
मौके पर पड़ी पिस्टल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार ट्रक चालकों की हत्या भी शामिल
एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संदीप लोहार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, रोहतक समेत अन्य जनपदों में 20 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया, जिनमें चार ट्रक चालकों की हत्या भी शामिल हैं।
संदीप ने 21वीं घटना कानपुर के पनकी में चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट से लदा ट्रक लूटकर की। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसके पीछे लगी यूपी एसटीएफ ने पांच साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए माल बरामद किया और फरार संदीप पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
4 of 7
मौके पर पड़ा हथियार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार रात मवीकलां गांव के पुश्ते के पास मुठभेड़ में संदीप लोहार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी बचकर भाग गया। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, बाइक और साढ़े पांच हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर पड़ी पिस्टल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। संदीप के पिता सत्यवीर ने बताया कि उसका बेटा संदीप रविवार शाम साढ़े चार बजे तक घर में ही था। ऐसे में वह यहां कैसे पहुंचा, इसका किसी को नहीं पता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पास सुरक्षा में शव को रोहतक भिजवाया। उधर, पुलिस ने बदमाश को घर में छिपाकर रखने के मामले की भी जांच शुरू कर दी।
एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज थे, उसके पास से पिस्टल, तमंचा समेत अन्य हथियार बरामद किए गए। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, उसकी बीडियो ग्राफी भी कराई गई। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एनपी सिंह, एएसपी बागपत
विज्ञापन
6 of 7
मौके पर पड़ी पिस्टल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत जनपद में यमुना किनारे मवीकलां क्षेत्र के पास रविवार रात एसटीएफ और पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संदीप लोहार मारा गया। हरियाणा के रोहतक जिले के भैणी महाराज गांव का रहने वाला यह अपराधी हाईवे पर ट्रक चालकों को मारकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। संदीप ने 15 मई की रात कानपुर के पनकी इलाके में चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट से भरे ट्रक को लूट लिया था। तभी से वह फरार चल रहा था और उसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को रविवार को बागपत के मवीकलां इलाके में संदीप की मौजूदगी की सूचना मिली।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि STF और पुलिस टीम यमुना पुश्ते पर पहुंची, जहां बदमाश संदीप से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में संदीप को पैर और छाती में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद किए गए।
इस मुठभेड़ में एसटीएफ के सिपाही सुनील कुमार भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप के खिलाफ हरियाणा और यूपी में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चार हत्या के हैं। वह ट्रक चालकों की हत्या करके लूट करता था और विरोध करने पर बेरहमी से जान ले लेता था, जिसके चलते पुलिस उसे ‘साइको किलर’ कहती थी।
संदीप का फाइल फोटो व मौके से बरामद पिस्टल व बाइक
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने लगाया आरोप
बागपत में यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ रविवार रात मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर व एक लाख के इनामी संदीप लोहार की पत्नी ज्योति ने रोहतक के महम थाने में शिकायत दी है। ज्योति ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस कई दिन पहले उनके पति को खेतों से पकड़कर ले गई थी और वहां पर ले जाकर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनकी हत्या कर दी, जबकि यूपी पुलिस इस घटना को मुठभेड़ बता रही है। वहीं, महम थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। भैणी महाराजपुर गांव निवासी ज्योति ने सोमवार दोपहर को महम थाने में शिकायत को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके पति संदीप की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। यूपी पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनके पति की हत्या की है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यूपी के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।