फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहुत अच्छे दोस्त थे कांस्टेबल अजय और शिक्षक मोहित, इस बात पर हुआ विवाद; सिपाही हत्याकांड की पूरी कहानी

Tue, 01 Jul 2025 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय की हत्या के आरोपी शिक्षक मोहित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैरों में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 9
Baghpat Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के बागपत के सुन्हेड़ा गांव के हेड कांस्टेबल अजय पंवार का आरोपी शिक्षक मोहित सोमवार रात को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।

सहारनपुर में साइबर सेल में तैनात कांस्टेबल अजय पंवार की उसके ही गांव के सहारनपुर में तैनात प्राइमरी स्कूल के शिक्षक मोहित ने रविवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के कारण अजय की हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम देकर शिक्षक मोहित फरार हो गया था।
विज्ञापन

2 of 9
सुन्हैड़ा गांव में हैड कांस्टेबल अजय पंवार की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके पीछे पुलिस की चार टीमें लगी हुई थी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात हत्या के आरोपी मोहित के सुन्हैड़ा गांव के जंगल में होने की सूचना मिली। जहां पुलिस पहुंची तो मोहित ने फायरिंग कर दी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
सुन्हैड़ा गांव में हैड कांस्टेबल अजय पंवार की हत्या के बाद परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्यारोपी मोहित के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद करके उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि वह हत्या करने के बाद वह गांव के आसपास ही छिपा हुआ था।
 

4 of 9
सिपाही अजय पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या होते ही व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकल गए सभी दोस्त
सुन्हेड़ा गांव के 20-25 युवकों ने एक ग्रुप बना रखा था, जिसमें क्रिकेट मैच से लेकर अन्य जानकारी शेयर की जाती थी। पिछले कई साल से चल रहे व्हाट्सएप ग्रुप में धमकी देने के बाद अजय की हत्या होते ही उनके दोस्त घबरा गए। इसके बाद चंद मिनटों में सभी ग्रुप छोड़कर बाहर निकल गए। उधर, एक युवक ने पुलिस को ग्रुप में हुई गाली-गलौज के स्क्रीन शॉट भी पुलिस को सौंप दिए।

 
विज्ञापन

5 of 9
सिपाही अजय पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्हाट्सएप ग्रुप में अजय को दी थी गोली मारने की धमकी
बागपत के सुन्हेड़ा गांव में हेड कांस्टेबल अजय पंवार की हत्या से पहले गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक मोहित ने सीधी गोली मारने की धमकी दी थी। मगर अजय ने धमकी को नजरअंदाज कर दिया। अजय को महसूस भी नहीं हुआ कि मोहित उसे अपना दुश्मन मानने लगा और इस तरह गोली मारकर उसकी हत्या कर देगा। 
विज्ञापन

6 of 9
सुन्हैड़ा गांव में सिपाही अजय पंवार की हत्या के बाद दोनों बेटों के साथ गमजदा पत्नी ज्योति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, पोस्टमार्टम के बाद हेड कांस्टेबल अजय का गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जहां छह वर्षीय बेटे आरव ने उनको मुखाग्नि दी। सहारनपुर की साइबर सेल में तैनात हेड कांस्टेबल अजय पंवार निवासी सुन्हैड़ा 24 जून को एक माह की छुट्टी लेकर अपने नए मकान में गृह प्रवेश के लिए घर आए थे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार देर रात अजय पंवार घर के पास घूम रहे थे। तभी गांव का रहने वाला प्राइमरी स्कूल का शिक्षक मोहित वहां आया जो सहारनपुर के ननीता के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। अजय और मोहित के बीच कहासुनी हुई और मोहित ने तमंचा निकालकर अजय को गोली मारकर हत्या कर दी। हेड कांस्टेबल अजय की पत्नी ज्योति ने शिक्षक मोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

8 of 9
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने बताया कि अजय और मोहित काफी अच्छे दोस्त थे, जो छुट्टी आने के बाद एक साथ क्रिकेट खेलते थे। एक सप्ताह पहले गांव में क्रिकेट मैच में मोहित की टीम हार गई। इसके बाद गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी करने को लेकर उनमें गाली-गलौज हो गई।

 
विज्ञापन

9 of 9
जानकारी देते एसपी सूरज कुमार राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक की पत्नी ज्योति ने बताया कि गाली-गलौज होते ही मोहित ने तमंचा निकालकर अजय पर तान दिया। इस दौरान अजय ने वहां से भागकर बचने का प्रयास किया, लेकिन तभी मोहित ने गोली चला दी जो कमर में लगने के बाद सीने से बाहर निकल गई। गोली लगते ही अजय जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ें: UP: राजा जी हवेली में घुसी बेकाबू कार, 4 को रौंदा; प्रेमिका का बर्थ-डे विश करने आए युवक की मौत; सामने आया CCTV

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें