फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत हत्याकांड: 'वरुण को गोली मारते साफ दिख रहे हत्यारे, गिरफ्तार करो', परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा; FIR

Thu, 11 Jun 2026 09:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बड़ौत में वरुण लुहारी ने दिनदहाड़े टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या कर दी। भीड़ ने भी वरुण को मौके पर मार डाला। व्यापारी व उनके बेटे की हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं एफआई दर्ज होने पर परिजनों ने वरुण का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
1 of 6
सोहनलाल और उनके बेटे विकास की फाइल फोटो, गोली चलाता आरोपी और वरुण लुहारी (दाएं) की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत शहर की नवयुग कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह हिस्ट्रीशीटर वरुण निवासी लुहारी की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों और लोगों ने हंगामा करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और वहां आए पुलिस अफसरों का घेराव किया। करीब तीन घंटे हंगामा होने के बाद हिस्ट्रीशीटर के ताऊ प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद दीपक उर्फ दीपू व राजेश और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस के समझाकर शांत करने पर अंतिम संस्कार किया गया।


 
विज्ञापन

2 of 6
शव आने पर हंगामा करते वरुण लुहारी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पोस्टमार्टम होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे हिस्ट्रीशीटर वरुण का शव नवयुग कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। इसके बाद वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। सुबह करीब नौ बजे वरुण की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
वरुण के गांव पहुंचे जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, जिनके साथ नोकझोंक भी हुई। दोपहर 12 बजे तक हंगामा जारी रहा और कई बार पुलिस अफसरों और रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार, भाकियू नेता राजेंद्र सिंह, रालोद नेता एडवोकेट जयवीर सिंह में वार्ता हुई। वार्ता के बाद पुलिस ने दीपक, राजेश और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
 

4 of 6
हंगामा करते वरुण के परिजन व मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने मांग रखी कि अब आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, जो वीडियो में गोली मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। तब भी पुलिस बल साथ रहा और श्मशान घाट तक अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया। श्मशान घाट में भतीजे प्रणव ने हिस्ट्रीशीटर वरुण की चिता को मुखाग्नि दी। घटना की जांच सिंघावली अहीर थाना प्रभारी मनोज कुमार चहल को सौंपी गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
परिजनों को समझाते जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
ससुर की रिहाई व पति का नाम निकालने की मांग की
हिस्ट्रीशीटर वरुण के भाई करुण की पत्नी अंजलि ने जनप्रतिनिधियों के सामने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, उसके ससुर बाबूराम की रिहाई और पति करुण का नाम प्राथमिकी से निकलवाने की मांग की। उसका कहना है कि दोनों को गलत नामजद किया गया है। वहां सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कोई भी नहीं है और इनको इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बृहस्पतिवार को खुला बड़ौत का बाजार। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एसपी
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल व्यापारियों को गोली मारने वाले अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा में लगी हुई हैं। उत्तराखंड में तीन टीमों को भेजा गया है। बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा। 
- सूरज कुमार राय, एसपी

UP: मंदिर के लिए रुपये मांगने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या, पिता-पुत्र पर FIR, जानें किस बात पर भड़के दोनों
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें