फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की मौत पर शोक: गांव में नहीं जले चूल्हे, घर में पसरा मातम, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी भीड़, तस्वीरें

Tue, 27 Jul 2021 08:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद के बड़ौत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक श्रीनिवास के बेटे अक्षय की मौत से गांव में शोक की लहर है। सोमवार की शाम से ही परिवार और मोहल्ले के घरों में चूल्हे नहीं जले। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को गांव लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। राजनीतिक दलों के नेताओं और आरएसएस के भी कई पदाधिकारी शोक संवेदनाएं प्रकट करने के लिए गांव पहुंचे। 

अक्षय के सुसाइड करने की सूचना पर रात्रि में ही रंछाड़, जिवाना, सिरसली, दादरी सहित अन्य कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पर एकत्र हो गए थे। रालोद, भाकियू, आरएसएस के पदाधिकारियों सहित नेता भी पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद तकरीबन 12 बजे अक्षय का शव गांव लाया गया। शव देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल था। परिवार के अलावा मोहल्ले के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। इसके बाद अक्षय की अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। सभी के मन में पुलिस के खिलाफ गुस्सा और अक्षय की मौत का गम था। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार, सीओ बागपत अनुज मिश्र, कोतवाल अजय शर्मा सहित बड़ौत, रमाला, दोघट, बड़ौत आदि थानों की फोर्स व पीएससी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala
पीएसी के जवानों के साथ मारपीट
सोमवार की रात शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी जवान पैदल ही मृतक अक्षय के घर के सामने से जा रहे थे। आरोप है कि महिलाओं ने जवानों के साथ गाली-गलौज की। कुछ युवकों ने दो जवानों के साथ मारपीट की। जवानों ने भागकर खुद को सुरक्षित किया।
विज्ञापन

3 of 5
बागपत में अक्षय की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala
बहुत ही होनहार था मृतक अक्षय
अक्षय पढ़ाई में बहुत होनहार था। उसके छोटे भाई विक्रांत का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। अक्षय नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय का छात्र था। पढ़ा-लिखा कर पिता श्रीनिवास उसे बड़ा अफसर बनाना चाहते थे। वर्तमान में अक्षय यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा था।

4 of 5
विलाप करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
आरएसएस के ये पदाधिकारी रहे मौजूद
सह विभाग संघ चालक रामभरोसे लाल उर्फ भाई जी, जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी, सह विभाग संपर्क प्रमुख व ग्राम विकास प्रमुख अशोक तोमर, महिपाल प्रधान, अरुण त्रिपाल धामा, सुमित दोघट, अरविंद बोहला, राजीव धामा, राजकुमार वर्मा, कृष्ण कुमार, नितिन, आर्यव्रत, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, नगर पंचायत बड़ौत अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा, एडवोकेट दीपक शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर मौजुद पुलिस व अक्षय का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Meerut
राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे
रालोद से पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर परमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, अरुण तोमर बॉबी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, राजू तोमर सिरसली, विश्वास चौधरी, संजीव मान, मोहित मुखिया के अलावा भाकियू से राजेंद्र चौधरी, थांबा चौधरी बिजरौल यशपाल सिंह, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, आदित्य सोलंकी, गगन धामा, प्रधान उपेंद्र धामा आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें