फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत के 'चाट युद्ध' के बाद देखिए 'झाड़ू युद्ध', बीच बाजार लोगों में जमकर चले झाड़ू-डंडे और सरिये

Sat, 12 Apr 2025 12:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के मशहूर चाट युद्ध के बाद झाड़ू युद्ध तेजी से वायरल हो रहा है। यहां दो पक्षों के बीच मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दुकान से झाड़ू उठा ली और एक-दूसरे पर बीच सड़क झाड़ू बरसाईं।
विज्ञापन
1 of 7
बागपत में चाट युद्ध के बाद झाड़ू युद्ध - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के मशहूर चाट युद्ध के बाद झाड़ू युद्ध तेजी से वायरल हो रहा है। यहां अमीनगर सराय में मामूली बात पर कहासुनी होने के बाद दो पक्षों में जमकर झाड़ू-डंडे और सरिये चले। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दुकान से झाड़ू और डंडे, सरिये और वाइपर उठा लिए।  

वहीं हमले में सरिया लगने से एक युवक का सिर फट गया। लहुलुहान हालत में युवक को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। परिजन घायल युवक को लेकर सिंघावली अहीर थाने पहुंचे और तहरीर दी। आगे पढ़ें आखिर क्यों बीच बाजार चलीं झाड़ू।
विज्ञापन

2 of 7
बागपत में झाड़ू युद्ध - फोटो : अमर उजाला
दरअसल मामला जिले के अमीनगर सराय कस्बे के बाजार का है। बसौद निवासी दो सगे भाई खरीदारी करने आए थे। बाजार में खड़ी गाड़ी से रगड़ लगने पर कस्बे के दूध व्यापारी सहित अन्य युवकों ने दोनों भाइयों को झाड़ू-डंडों सहित सरियों से जमकर पीटा। हमले में सरिया लगने से एक युवक का सिर फट गया। लहूलुहान हालत में युवक को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। परिजन घायल युवक कों लेकर सिंघावली अहीर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
बागपत में झाड़ू युद्ध - फोटो : अमर उजाला
बसौद निवासी दो सगे भाई आदिल व काशिद पुत्र लियाकत  गुरुवार को कस्बे में  खरीदारी करने आए थे। फवारा चौराहे से मुख्य बाजार में युवक गाड़ी मोड़ते समय कस्बे के युवकों की गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी टकराने पर कस्बे के युवकों ने दोनों भाइयों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। आदिल व कासिद सहित लुहारा गांव का रिश्तेदार भी कस्बे के युवकों से माफी मांगते रहे लेकिन एक न सुनी।

यह भी पढ़ें: गिरी गाज: मेरठ में बड़ी कार्रवाई, थाना इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, DIG रेंज ने लिया एक्शन

4 of 7
बागपत में झाड़ू युद्ध - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुलाया। हंगामे में हमलावरों ने आदिल व काशिद पर सरियों से हमला कर दिया, जिसमें सरिया लगने से आदिल  का सर फट गया। लहूलुहान हालत में आदिल सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर चोट देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन

5 of 7
बागपत में झाड़ू युद्ध - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवकों के रिश्तेदार ने लुहारा सहित बशोध गांव में घटना की जानकारी दी और घायल को निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पीड़ितों को थाने ले गई। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
बागपत में झाड़ू युद्ध - फोटो : अमर उजाला
दो सगे भाई आदिल और काशिद पर हमला करने वाले सभासद समेत पांच के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर वार्ड दस के सभासद मुकेश प्रजापति, तुषार, पीयूष, राकेश और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईंस्टीन लुक वाले दुकानदार पर बने थे मीम्स - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले 22 फरवरी 2021 को बड़ौत में भी बीच बाजार चाट व जूस की दुकान पर जमकर हंगामा हुआ था। यहां चाट खाने आए ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

दोनों दुकानों के मालिकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामला इतना बढ़ गया कि चाट विक्रेता व दुकान के कर्मचारी लाठी-डंडे और सरिया लेकर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर प्रहार शुरू कर दिए। इस दाैरान आईंस्टीन जैसे लुक वाला दुकानदार भी खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें