राहुल गांधी ने 11 साल पहले झांसी के मेंढकी गांव में जिस दलित कुंजीलाल के घर खाना खाया था। उन कुंजीलाल का बेटा लालचंद बुधवार को बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक मिल गया। जिसकी आंख की समस्या का पता चलता है, तो राहुल गांधी ने तुरंत ही उनकी आंख का उपचार कराने का वादा करते हुए निजी सहायक को जिम्मेदारी भी सौंप दी।
झांसी के मेंढकी के रहने वाले लालचंद आर्य ने बताया कि उनकी आंख में दो महीने पहले चोट लग गई थी। वह अपनी आंख का उपचार कराने के लिए दिल्ली में आया था। उनको भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पता चला। वह यात्रा में शामिल होने आया था और नारेबाजी कर रहा था। उसको देख राहुल गांधी ने अपने पास बुलवा लिया और हालचाल पूछा। मवीकलां से यात्रा शुरू करने के बाद राहुल गांधी के साथ में आम लोग भी चल रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कुल 26 लोगों से बातचीत की।