फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के पांच सेकंड: जिंदगीभर के आंसू दे गया हादसा, चार परिवारों में मातम, बिलखते रहे परिजन

Wed, 01 Oct 2025 11:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के फरीदपुर से हरिद्वार जा रहे जुनेजा परिवार की कार अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गई। पांच सेकंड में छह लोगों की मौत ने परिवार और क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। घायल हार्दिक को पानीपत में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
1 of 7
हादसे के बाद कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
करनाल के फरीदपुर में व्यापारी महेंद्र जुनेजा की लंबी बीमारी से मौत के बाद परिवार और रिश्तेदार गमजदा थे। अस्थियां विसर्जित करने के लिए दो कारों में 11 लोग सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे मौत ने बघरा बाईपास पर झपट्टा मारा तो जिंदगी फिर बेबस हो गई। फरीदपुर से जट मुझेड़ा में पोस्टमार्टम हाउस तक आंसू, अफसोस और मातम छाया रहा।
विज्ञापन

2 of 7
हादसे के बाद कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
पानीपत-खटीमा हाईवे के ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में मौत का लम्हा भी कैद हुआ। हाईवे पर फर्राटा भर रही कार एकाएक अनियंत्रित हो गई। सिर्फ पांच सेकंड में छह लोगों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। पिछली सीट पर बैठे हार्दिक (17) की जान बच गई।

यह भी पढ़ें: घर से बुलाकर हत्या: युवक को बेहोश कर बरसाईं गोलियां, लाइव मर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट किया 
विज्ञापन

3 of 7
ट्रक के पीछे से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर मंदिर कमेटी से जुड़े पुष्कर कहते हैं कि अब जिंदगीभर के आंसू रह गए हैं। कोई ऐसी कल्पना भी नहीं कर सकता। पूरे गांव पर ही नहीं, बल्कि क्षेत्र पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार और रिश्तेदार पानीपत और करनाल से एक साथ चले थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

 

4 of 7
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पानीपत से आए भीम जुनेजा बोले कि अब कहने के लिए क्या बचा है। पहले बीमारी से परिवार का मुखिया चला गया और अब हादसे में छह लोगों की मौत रुलाने वाली है। बच्चों को हिम्मत बंधाते हुए बड़ों का सब्र यहां जवाब दे रहा है। पानीपत से आए हेमंत ने कहा कि परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कैसे रुकते आंसू...हाईवे पर इधर-उधर पड़े थे अपने
दूसरी गाड़ी में पीछे चल रहे दिवंगत महेंद्र जुनेजा के भाई सुरेंद्र, हातम प्रकाश और बहन मंजू हादसे के बाद सकते में आ गए। लोगों की मदद से एक-एक कर कार में फंसे पीड़ितों को निकाला। हाईवे पर अपनों की जिंदगी टूटते देख चुके परिवार के आंसू नहीं थमे।
विज्ञापन

6 of 7
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
तितावी थाने से पहले बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इसके बाद जिला अस्पताल। दोपहर के समय परिवार के लोग जट मुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पानीपत और करनाल के लोगों को देखकर आंसू छलक पड़े। पीड़ितों को लोग संभालते रहे, लेकिन अपनों को खो चुका परिवार आंसू बहाता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक को पानीपत में कराया गया भर्ती
हादसे में गंभीर घायल हुए हार्दिक को बघरा सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। यहां उपचार के बाद हालत गंभीर दिखने पर पानीपत के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के सदस्य उसे लेकर पानीपत चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें