फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आग: चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, घरों में धुआं घुसने से मची थी भगदड़, दर्द बयां कर रहीं ये तस्वीरें

Wed, 30 Mar 2022 10:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
लोगों को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत में नगर पालिका के डंपिंग जोन में डाले गए कूड़े में मंगलवार रात लगी आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि धुआं आसपास के मोहल्लों में घरों तक में घुस गया। इससे 32 लोगों की हालत बिगड़ गई। फायर बिग्रेड व पालिका कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन धुआं रातभर उठता रहा और लोग परेशान रहे।

नगर के केतीपुरा मोहल्ले के पास यमुना खादर में नगर पालिका ने कूड़ा डंपिंग जोन बनाया हुआ है। आग लगने से केतीपुरा, कुरैशियान मोहल्ला, मिर्धानपुरा, देशराज मोहल्ला समेत आसपास घरों में धुआं घुस गया और लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
धुएं के कारण सिद्दो, फरजाना, जुलेखा, सोनी, रूबीना, रिहाना, शब्बो, अख्तरी, शाहीना, मंगते, वकीलू, गुल्लू, इरफान, बिंदे, सीलू, इमरान, कालू समेत करीब 32 की हालत खराब हो गई। इन सभी को धुएं के दायरे से बाहर लेकर गए। इससे उनकी हालत में सुधार हुआ तो कई का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
आग लगने के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
आरोप है कि करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे तो तभी नगर पालिका की टीम भी जेसीबी लेकर पहुंच गई। वहां धुएं के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई और नगर पालिका कर्मचारी सुरेश भी बेहोश होकर गिर पड़ा। आग बुझने के बाद भी लोग परेशान रहे।

4 of 5
आग लगने से मचा हाहाकार। - फोटो : amar ujala
कूड़ा डालने के विरोध में लोगों का हंगामा
केतीपुरा के पास कूड़ा डालने के विरोध में हाजी लालू, सलीम, मेहरद्दीन, दिलशाद, जमशेद, वकील, शमीम, शाहरूख, कय्यूम राणा आदि ने हंगामा किया। उनका कहना है कि नगर पालिका में शिकायत की गई थी और वहां कूड़ा नहीं डलवाने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग लगने से लोगों की हालत बिगड़ी। - फोटो : amar ujala
पहले वहां आसपास मकान नहीं थे और अब मकान बन गए हैं। लोगों ने बताया कि वहां विरोध के कारण बुधवार को कूड़े की एक भी गाड़ी नहीं गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें