बागपत के मल्लाहान मोहल्ले में स्कूटी की साइड लगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक अपने घर से दो तलवारें लेकर आया और हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 6
दोनों हाथों में तलवारें लेकर हंगामा करता मुस्तकीम।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मल्लाहान मोहल्ले में स्कूटी की साइड लगने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। केतीपुरा मोहल्ले के मुस्तकीम ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार युवक की गर्दन को छूते हुए निकल गई। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मल्लाहान मोहल्ला निवासी खालिक बेग ने बताया कि उसका बेटा सादिक और भतीजा ओवेस सोमवार दोपहर स्कूटी लेकर जा रहे थे। रास्ते में भीड़ होने की वजह से मुस्तकीम निवासी केतीपुरा मोहल्ला को साइड लग गई।
विज्ञापन
3 of 6
जान से मारने की धमकी देता आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
इस पर मुस्तकीम ने सादिक और ओवेस की पिटाई कर घायल कर दिया। तभी अन्य लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराकर उन्हें घर भेज दिया। आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद मुस्तकीम दो तलवारें लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गया और गाली-गलौज व हंगामा करने लगा।
4 of 6
तलवारें लेकर मोहल्ले में घूमता रहा आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर खालिक का दूसरा बेटा नासिर वहां पहुंच गया। तभी मुस्तकीम ने नासिर पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार नासिर की गर्दन को छूते हुए निकल गई। परिवार के अन्य सदस्यों के आने पर हमलावर मुस्तकीम तलवारें लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
5 of 6
वारदात की जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि मुस्तकीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना से परिवार भयभीत
खालिक बेग ने बताया कि मुस्तकीम पहले भी कई बार लोगों के साथ झगड़े कर चुका है। उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि मुस्तकीम तलवार से नासिर पर हमला करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है।