फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: आजमगढ़ में चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ बरसाईं आठ गोलियां, सात गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 09:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले में बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव में बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे चुनावी रंजिश में छह बदमाशों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घर के दरवाजे और खिड़कियां भी गोलियों से छलनी हो गए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव में पंचायत चुनाव के पहले से ही शाहजमा नैय्यर व मोहम्मद अकमल में रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि चुनाव के दौरान शाहजमा नैय्यर ने मो. अकमल पर फायरिंग की थी। इस मामले में शाहजमा नैय्यर जेल में है। अकमल बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान उसके गार्ड मनोज सिंह निवासी करंडा गाजीपुर का परिचित व्यक्ति बंटी सिंह(45) निवासी केराकत, जौनपुर भी आ गया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
अभी वह मनोज सिंह के बारे में पूछ ही रहा था कि दो बाइक से छह बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आठ गोलियां लगने से बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अकमल भागकर घर में घुसा और सोफे के पीछे छिप कर जान बचाई। इस पर बदमाशों ने घर के दरवाजे व खिड़कियों पर भी फायरिंग की। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण जुटने लगे तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहजमा उर्फ नैय्यर पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लगभग डेढ घंटे बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंचे और समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया।

4 of 5
फॉरेसिंक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस लगभग 11 बजे शव कब्जे में ले सकी। इस मामले में महताब की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से रंजिश चल रही है। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें