फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 16 Feb 2021 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने पकड़ा बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के एक पैर में भी गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश 25000 का इनामी है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की घटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की है। इसमें बिलरियागंज और दीदारगंज पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। गिरफ्त में आया इनामी बदमाश एटीएम क्लोनर है। डी-71 गैंग का लीडर बताया गया है। बदमाश का नाम नवीन गौतम बताया जा रहा है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसके पास से पुलिस ने मोटरसाइकल, तमंचा व कारतूस तथा पांच एटीएम कार्ड व रुपया बरामद  किया है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस के अनुसार, दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह बैरकडीह नेवादा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान हुब्बीगंज की तरफ से आती मोटरसाईकिल को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वो भागने लगा। सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने भी अंबारी से शाहगंज बैरकडीह मार्ग पर घेर लिया।

4 of 5
खुद को घिरता हुआ देखकर एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नवीन गौतम पुत्र सोचन निवासी भादो थाना दीदारगंज बताया। कब्जे से पांचएटीएम कार्ड, 1230 रुपया और एक तंमचा बरामद हुआ है। मोटरसाईकिल भी बरामद हुई है। आरोपी के ऊपर 15 मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें