आशंका जताई जा रही है कि रिश्तेदार के लड़के की पत्नी से मृतक के अवैध संबंध के चलते उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और अभी तीन माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।
जीयनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है और रिश्तेदार पर ही आरोप लगाया है। जिसके आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।