आजमगढ़ जिले में घर में पूजा के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में पंडित अखिलेश मिश्रा की भी मौत हो गई। उनके बेटे हिमांशु मिश्रा के अनुसार नशे में घर पहुंचे आरोपी ने पुजारियों से पूछा कि तुम लोग मेरे घर में क्यों आए हो। इसके बाद विवाद बढ़ने पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी अरविंद व पत्नी बबीता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान अरविंद सिंह के घर पहुंचते ही माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। पंडितों से अरविंद का सवाल था ‘तुम लोग मेरे घर में क्यों आए हो?’ पंडितों ने बताया कि परिवार के लोगों ने ही उन्हें पूजा के लिए बुलाया है। आरोप है कि इसके बाद अरविंद आधार कार्ड मांगने लगा और विवाद बढ़ते ही उसने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पत्नी व दो पुजारियों की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी शराब की लत छुड़ाने के लिए घर में पूजा करा रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
तीनों मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
पंडित अखिलेश मिश्रा के बेटे हिमांशु मिश्रा के अनुसार, अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा था। उसने पंडितों से उनके वहां आने का कारण पूछा। जवाब मिलने के बाद वह आधार कार्ड मांगने लगा। इसी दौरान उसने पहले अपनी पत्नी बबीता को गोली मार दी। इसके बाद पंडित महेंद्र पाठक को गोली मारी।
आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर मौजूद हिमांशु ने बताया आंखों देखा हाल
- फोटो : अमर उजाला
एक गोली छूकर निकली तो दूसरी बार कर दी फायरिंगं
हिमांशु ने बताया कि उसके पिता अखिलेश मिश्रा ने अपनी जान बचाने का प्रयास किया। इस दौरान एक गोली उनके शरीर को छूते हुए निकल गई। आरोप है कि इसके बाद अरविंद ने दोबारा गोली चलाई, जिससे अखिलेश मिश्रा की मौत हो गई।
4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मौके से जान बचाकर भागे लोग
फायरिंग शुरू होते ही मौके पर मौजूद अन्य लोग जान बचाकर भाग निकले। घटना के बाद अरविंद हथियार लेकर बच्चों के साथ घर के भीतर ही बैठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग जैन व तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेरा
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। अधिकारी मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित घर से बाहर निकालने का प्रयास में जुटे रहे। वहीं आसपास के लोगों में भी हलचल रही। भय के चलते लोग घरों में दुबके रहे।