आजमगढ़ जिले में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी अपने तीनों बच्चों को लेकर हथियार के साथ कमरे में खुद को कैद कर लिया। पुलिस सभी को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी है।
आजमगढ़ जिले में अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुई फायरिंग में पत्नी समेत तीन लोगों की मौत की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी अरविंद सिंह हथियार लेकर अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर कमरे में ही कैद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। देर रात तक पुलिस आरोपी को बच्चों समेत सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी रही।
अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, उसकी पत्नी बबीता और तीन बच्चे मौजूद थे। शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। उसने पंडितों से पूजा के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आधार कार्ड मांगने को लेकर उसकी पंडितों से बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
आजमगढ़ में मृत महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद ने घर में मौजूद पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से पटखाली गांव निवासी महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा व पत्नी बबीता सिंह की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान घर में मौजूद अन्य पंडित वहां से भाग निकले।
4 of 5
आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
राइफल से भी गोली चलने की बात
घटना के बाद अरविंद हथियार लेकर घर के अंदर ही बच्चों के साथ बैठ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान को घेर लिया और आरोपी को बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक सूचना में राइफल से भी एक गोली चलने की बात सामने आ रही है।
पुलिस घटनास्थल से हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। गांव में घटना को लेकर तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।