फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ एयरक्राफ्ट क्रैश: हादसे की जांच रिपोर्ट और पायलट की मौत को लेकर अधिकारी ने कही बड़ी बात

Tue, 22 Sep 2020 04:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
आजमगढ़ विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर कुसहा में सोमवार रात को विमान हादसे की जांच के लिए पहुंची अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की टीम ने मंगलवार से जांच शुरू कर दी। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद मृत ट्रेनी पायलट का शव यहां से घर ले जाया गया।

वहीं, टीम मंगलवार सुबह थाने पर पहुंची और लाए गए मलबे का निरीक्षण किया इसके बाद घटनास्थल पहुंची। विमान का इंजन साढ़े सात फिट अंदर जमीन में धंस गया था। उसे जेसीबी और ग्रामीणों की सहयोग से निकाला गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चक्रवात जैसी स्थिति में पहुंचकर विमान का ब्लेड टूट गया। विमान आसमान में ही कई हिस्सों में बंट गया था। इसीलिए पायलट कहीं और मलबे अलग स्थानों पर गिरे थे।
 
विज्ञापन

2 of 6
आजमगढ़ विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर कुसहां गांव में सोमवार सुबह सवा 11 बजे के आसपास खराब मौसम में ट्रेनिंग में प्रयोग किया जाने वाला इग्रुआ का विमान क्रैश होकर जमीन पर आ गिरा था। अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) से सुबह 10.20 पर प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन ने टीवी-20 विमान से सोलो प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी।

हादसे में प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई थी। हादसे की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम जनपद में पहुंची है। इसमें इग्रुवा के प्रशासनिक अधिकारी संदीप पुरी, फ्लाइंग सेफ्टी मैनेजर सीबीएन यादव और चार इंजीनियरों की टीम के साथ एएआईबी के रामचंद्रन शामिल हैं। टीम की ओर से विमान के प्रत्येक मलबे को एकत्र कराया जा रहा है। इसमें फुरसतगंज ले जाया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
आजमगढ़ विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
संदीप पुरी ने बताया कि सोमवार को प्रशिक्षण के लिए चार प्रशिक्षु पालयट उड़ान पर निकले थे। इसमें तीन उड़ान पूरी कर वापस लौट आए। कोणार्क का प्लेन भी वाराणसी के रडार पर था। मौसम खराब होने से उसका संपर्क टूट गया और विमान हादसाग्रस्त हो गया।



 

4 of 6
आजमगढ़ विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनी विमान में ब्लैक बाक्स नहीं होता। इसके स्थान पर एफडीआर होती है। अभी एफडीआर की तलाश की जा रही है। एफडीआर मिलने से हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जांच में पांच-छह महीने भी लग सकते हैं। विमान की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
आजमगढ़ विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

सिर में चोट लगने से हुई पायलट की मौत

पायलट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बताई गई है। इसके अलावा शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोट भी बताई गई है। दोनों कूल्हे, हाथ भी टूट गए थे। इससे कयास लगाया जा रहा है कि पायलट काफी ऊंचाई से नीचे गिरे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आजमगढ़ विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

खेल में भी हो सकती है लैंडिंग

इग्रुआ के प्रशासनिक अधिकारी संदीप पुरी ने बताया कि ट्रेनी विमान में पैराशूट नहीं दिया जाता है। कोणार्क 125 घंटे की उड़ान की ट्रेनिंग पूरी कर चुके थे। खराब मौसम और अति आत्मविश्वास में ऐसे हादसे हो जाते हैं। अन्यथा इस विमान की आसानी से खेत में भी लैंडिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें