वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में दूसरे दिन शनिवार को आजमगढ़ जिले की आजमगढ़, मेहनगर व फूलपुर तहसील और मऊ की मधुबन तहसील के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। भर्ती के लिए 6806 अभ्यर्थी पंजीकरण कराए थे। इसमें से 4850 दौड़ में शामिल हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 4
सेना भर्ती रैली से घर जाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद दौड़ में 334 सफल घोषित हुए। रैली के दूसरे दिन की दौड़ के लिए छावनी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम से ही अभ्यर्थी जुटने लगे थे। रविवार को मऊ जनपद के घोसी,मोहम्दाबाद,गोहना व मऊ नाथ भंजन तहसीलों के कुल रजिस्टर्ड 6515 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के लिए सुझाव
3 of 4
सेना भर्ती रैली में युवक।
- फोटो : अमर उजाला
पंजों के बल पर भागने का अभ्यास करें। इससे ज्यादा ऊर्जा के साथ दौड़ा जा सकता है।
रैली के लिए आठ-दस किमी. नहीं सिर्फ 1600 मीटर से दो किलोमीटर तक तेजी से दौड़ने का अभ्यास करें।
दौड़ने से पहले वार्मअप जरूर करें। दौड़ने का नियमित अभ्यास हो और रोजाना तेजी से दौड़ने की क्षमता बनाएं।
रात में सोने से पहले हल्का भोजन खाएं ताकि सुबह दौड़ने से पहले खुद को तरोताजा महसूस करें।
शार्टकट में सफलता के लिए किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन कर न दौड़ें।
सेना भर्ती रैली में दौड़ते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों के असेंबल एरिया में पहले दिन प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी। इसे लेकर सेना के अधिकारियों ने छावनी बोर्ड के अधिकारियों को प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराने को कहा। इसके साथ ही धुंध के कारण दौड़ थोड़ी देरी से शुरू हुई।