वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में शुक्रवार को सेना भर्ती के पहले दिन आजमगढ़ जिले की चार तहसीलों के 4838 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इनमें से 1600 मीटर की दौड़ में 492 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि अन्य को निराशा हाथ लगी। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 5
रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती में चेस्ट नाप करते सेना के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आजमगढ़ जिले की आजमगढ़, मेहनगर व फूलपुर और मऊ की मधुबन तहसील के 6806 अभ्यर्थी सेना भर्ती की पहली बाधा पार करने के लिए दौड़ेंगे। सेना भर्ती रैली के पहले दिन की दौड़ के लिए छावनी क्षेत्र में गुरुवार की शाम से ही अभ्यर्थी एकत्र होने लगे थे।
विज्ञापन
3 of 5
रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती के लिए बैठे आजमगढ़ के अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों को एसेंबल एरिया में एकत्र कर उन्हें रणबांकुरे स्टेडियम के मैदान में लाया गया और दौड़ की प्रक्रिया लगभग दोपहर 2:30 बजे समाप्त हुई। सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले दिन के लिए आजमगढ़ जिले की सगड़ी, लालगंज, बुरहानपुर और निजामाबाद तहसील के 7045 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
4 of 5
रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती में बीम खींचते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थियों में से 10.16 प्रतिशत सफल रहे। भर्ती रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने शालीनता का परिचय दिया। उधर, सेना भर्ती रैली के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन से रोडवेज होते हुए छावनी क्षेत्र तक पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
कैंटोमेंट स्थित रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती के लिए बैठे आजमगढ़ के अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती रैली में आए अभ्यर्थी किसी जालसाज के झांसे में न आएं, इसके मद्देनजर आर्मी की इंटेलिजेंस यूनिट और स्थानीय अभिसूचना इकाई खासी सतर्कता बरत रही है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सेना के अधिकारियों से समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।