अयोध्या के महिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता के प्रसव संबंधी अग्रिम इलाज को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। जोखिमपूर्ण इलाज को देखते हुए केजीएमयू लखनऊ बालिका का इलाज कराना बेहतर माना जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को सीएमओ ने महिला अस्पताल में वार्ता भी की। हालांकि, बाल कल्याण समिति व परिजनों की लिखित सहमति के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 11
Ayodhya Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
12 साल की दुष्कर्म पीड़िता के गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नौ माह तक बच्चे को गर्भ में पालकर प्रसव कराने में बालिका को और कठिनाइयों से गुजरना होगा। इसमें उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। बालिका का शरीर इस योग्य न होने व भ्रूण 12 सप्ताह का होने से उसके गर्भपात की ही प्रबल संभावना है। लेकिन इसके लिए बाल कल्याण समिति व परिजनों की लिखित सहमति जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 11
Ayodhya Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सीएमओ की बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति की सहायक व्यक्ति कविता मिश्रा भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि बालिका का इलाज लखनऊ से कराने पर चर्चा हुई है। सोमवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान डीएम-एसएसपी भी मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. आशाराम ने बताया कि केजीएमयू से भी वार्ता की गई है। मौखिक रूप से तो सीडब्लूसी ने सहमति दी है, लेकिन रविवार होने के कारण लिखित रूप से निर्देश नहीं मिले हैं। सोमवार को ही निर्णय होने की उम्मीद है।
4 of 11
Ayodhya Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
उधर, भाजपा जांच दल ने पीड़िता की मां से बात की। इसपर उन्होंने बताया कि अब भी आरोपी सपा नेता मोईद खान के समर्थक धमकी दे रहे हैं। समझौते का दबाव बना रहे हैं। हमें बहुत डर लग रहा है। इस पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। योगी सरकार ऐसा करने वालों को नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
5 of 11
भाजपा प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने परिवार को आश्वस्त किया कि आप निश्चिंत रहें। मेरा नंबर लें। कोई धमकाए तो सीधे मुझे बताएं। दल के सदस्य जिला महिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। उसे ढांढ़स बंधाया। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन
6 of 11
भाजपा प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता को न्याय, दोषियों को फांसी दिलाएंगे : कश्यप
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के साथ दोषियों को फांसी दिलाएंगे। इस जघन्य घटना में शामिल लोग बच नहीं पाएंगे। योगी सरकार उन्हें मिट्टी में मिलाकर ही दम लेगी। आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच की जा रही है। उनपर भी बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन
7 of 11
प्रेसवार्ता करता भाजपा प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री पीड़िता और उसके परिवार से मिलने के बाद सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी जेल में है। उसकी संपत्ति ध्वस्त कर दी गई है। परिवार को आर्थिक मदद भी दी गई। घटना का मुख्य आरोपी सपा का नगर अध्यक्ष फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद का बेहद करीबी है। उस पर कार्रवाई की बजाय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर रहे हैं। यह शर्मनाक है। सपा ने अपना असली रूप दिखा दिया है।
8 of 11
Ayodhya Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित किसी भी जाति, धर्म का हो न्याय मिलेगा : संगीता
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति है कि पीड़ित किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। अपराधी कितना भी रसूख वाला हो, उसे सजा मिलकर रहेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव कहते थे कि लड़के हैं, उनसे गलती हो जाती है। अब उसी पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष डीएनए टेस्ट कराने की बात कर रहे हैं। किसी भी सूरत में अपराधी के साथ नहीं खड़ा होना चाहिए, चाहे वह हमारे दल का ही क्यों न हो।
9 of 11
Ayodhya Minor Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी सपा नेता के मकान में चल रही पुलिस चौकी की हुई पैमाइश
वहीं, बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा के नगर अध्यक्ष मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर की कार्रवाई के दूसरे दिन भी राजस्व विभाग की टीम सक्रिय रही। एसडीएम सोहावल अशोक सैनी के नेतृत्व में रविवार को राजस्व टीम ने दशकों से आरोपी के मकान में चल रही पुलिस चौकी पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। आरोपी के अन्य अवैध निर्माण की भी जांच शुरू हो गई है।
10 of 11
दुष्कर्म का आरोपी मोईद खान।
- फोटो : amar ujala
भदरसा में कई दशक से आरोपी सपा नेता मोईद खान के मकान में पुलिस चौकी किराए पर चल रही थी। दुष्कर्म की घटना के प्रकाश में आने के बाद एसएसपी राजकरण नय्यर ने तत्काल पुलिस चौकी खाली करा कर भरतकुंड पर शिफ्ट करा दी है। जल्द ही पुरानी भदरसा पुलिस चौकी की जमीन और आरोपी के घर समेत उसके शापिंग कांपलेक्स पर बुलडोजर की अगली कार्रवाई हो सकती है।
कांपलेक्स की दुकानें खाली की जा रही हैं। इसमें चल रही पंजाब नेशनल बैंक की भदरसा शाखा को भी खाली करने का आदेश दिया जा चुका है। एसडीएम ने बताया कि पुलिस चौकी सहित अन्य जमीनों की पैमाइश करके शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार व लेखपालों के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।