फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दुष्कर्म केस में नया खुलासा: पहले पीड़िता के परिवार के साथ हुई थी ये कोशिश... खुलने लगीं एक-एक कड़ियां

Tue, 06 Aug 2024 08:09 AM IST
शाहरुख खान सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 11
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक नया राज खुलता जा रहा है। अब सामने आया है कि आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार से समझौता करने के प्रयास किए थे। 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को आरोपी पक्ष कई दिन से बरगलाने की कोशिश कर रहा था। निषाद समाज के अन्य लोगों के माध्यम से मामले में समझौता करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस की जांच व परिजनों के बयानों में एक-एक कड़ियां खुल रही हैं।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भदरसा में बालिका से दुष्कर्म के साथ सपा नेता पर दूसरे आरोपी राजू को संरक्षण देने का भी आरोप है। मूलरूप से सीतापुर निवासी राजू ढाई माह पहले खेत में काम कर रही बालिका को बेकरी में काम करने के लिए ले गया था। दर्ज एफआईआर के अनुसार पहले सपा नेता मोईद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

2 of 11
अयोध्या दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला
राजू ने वीडियो बनाया और फिर बालिका को ब्लैकमेल करके उसने भी दुष्कर्म किया। बालिका की तबीयत बिगड़ने पर मामला उजागर हुआ तो आरोपी पक्ष के लोग परिजनों को तरह-तरह से बरगलाने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, राजू घटना के बाद से ही सीतापुर में ही छिपा था।
 
विज्ञापन

3 of 11
केजीएमयू लाई गई दुष्कर्म पीड़िता। - फोटो : amar ujala
सुलह-समझौता की कोशिशें नाकाम होने पर मुकदमा दर्ज हुआ तो एक-एक कड़ियां खुलने लगीं। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी खुलकर कुछ बोलने से कतरा रही है। थानाध्यक्ष पूराकलंदर देवेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना के तथ्यों की जानकारी किसी को नहीं दी जा सकती।

4 of 11
दुष्कर्म का आरोपी मोईद खान। - फोटो : amar ujala
आरोपी के परिजन बोले- डीएनए टेस्ट क्यों नहीं करवाती पुलिस
लगातार कई दिन से चल रही कार्रवाइयों के बीच पहली बार आरोपी सपा नेता मोईद खान का परिवार भी सामने आया है। उन्होंने एक मीडिया चैनल पर अपना पक्ष रखा और कार्रवाइयों को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता व एकतरफा बताया।

 
विज्ञापन

5 of 11
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
उनके परिवार के आफताब की पत्नी ने कहा कि डीएनए टेस्ट होना चाहिए। यह नाजायज व सरासर गलत हो रहा है। एकतरफा न्यूज दिखाकर बात को इतना बढ़ा दिया गया है। राजू ने थाने में बयान दिया है कि मोईद खान की गलती नहीं है।
विज्ञापन

6 of 11
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वह बेकरी में काम करता है। सपा का टैग इनके ऊपर लगा है, इसलिए राजनीति हो रही है। बेकरी में काम करने के अलावा राजू से कोई वास्ता नहीं था। मोईद खान के भाई अब्दुल इकरार खान ने कहा कि जो हो रहा है राजनीति के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
यहां से बीजेपी चेयरमैन, लोकसभा सीट सब हार गई, उसी का बदला लिया जा रहा है। जांच करवाइए, अगर दोषी हैं तो कार्रवाई हो, लेकिन दोषी नहीं हैं तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। वह खुद एसओ के बुलाने पर थाने गए थे। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

8 of 11
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ रेफर दुष्कर्म पीड़िता
जिला महिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता को संसाधनों के अभाव में अग्रिम इलाज के लिए केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से सीएमओ डॉ. संजय जैन पीड़िता को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।

9 of 11
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
भदरसा दुष्कर्म कांड की पीड़िता के गर्भ में 12 सप्ताह का भ्रूण पल रहा है। शारीरिक व मानसिक रूप से इसके लिए अक्षम होने के कारण उसका प्रसव भी संभव नहीं है। दूसरा विकल्प गर्भपात का है लेकिन दोनों स्थितियों में पीड़िता की जान को खतरा बताया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और जोखिमपूर्ण इलाज के लिए संसाधन पर्याप्त नहीं हैं।
 

10 of 11
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर सीएमओ डॉ. संजय जैन ने सोमवार को महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमार, अधीक्षक डॉ. आशाराम व अन्य विशेषज्ञों के साथ बैठक की। वार्ता के दौरान बालिका को लखनऊ रेफर करने का निर्णय लिया गया। बाल कल्याण समिति ने भी इसमें अपनी सहमति दी तो सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे बालिका को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन

11 of 11
पीड़िता को एंबुलेंस से रवाना किया गया। - फोटो : amar ujala
अधीक्षक डॉ. आशाराम ने बताया कि बालिका के साथ एंबुलेंस में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रवाना हुई है, जो रास्ते में बालिका की देखभाल करेगी। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच में बालिका को लखनऊ रवाना किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें