फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या रेप केस: पहले चल जाता बुलडोजर तो न छिनती मासूमों की खिलखिलाहट, इस साल दरिंदगी का शिकार हुई 14 बच्चियां

Mon, 05 Aug 2024 01:55 PM IST
शाहरुख खान सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 9
Ayodhya Rape Case - फोटो : अमर उजाला
यदि पहले भी मासूमों के साथ दरिंदगी करने वालों के घर बुलडोजर गरजा होता तो शायद हर साल दो दर्जन मासूमों के चेहरे की खिलखिलाहट छिनने से बच जाती। अपनी हैवानियत से मासूमों की खुशियों का गला घोंटने से पहले दरिंदों की रूह जरूर कांपती। अयोध्या में जनवरी से अब तक 14 बेटियों के साथ दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न की वारदात हुई है। 

सभी मामले गिरफ्तारी के बाद ठंडे बस्ते में चले गए। किसी में भी भदरसा जैसी सख्ती नहीं हुई। हालांकि, पहली बार जिले में दुष्कर्म के मामले में बुलडोजर चला है। अब देखना है कि दुष्कर्म के अन्य मामलों में भी ऐसी सख्त कार्रवाई होती है या फिर ये कार्रवाई सिर्फ एक नजीर बनकर रह जाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 9
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिले में बच्चियों के साथ हैवानियत की यह दास्तां नई नहीं है। पहले भी हर वर्ष लगभग दो दर्जन बच्चियां हवस का शिकार होती हैं। इन्हें रोकने के लिए सरकार के सारे प्रयास दरिंदों की बदनीयती व दुस्साहस के आगे दम तोड़ते रहे।
विज्ञापन

3 of 9
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भदरसा में 12 वर्षीय बालिका के साथ हुई दरिंदगी ने पुराने घावों को भी ताजा कर दिया है। गत वर्षों में दरिंदगी के उदाहरण सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन मामलों में आरोपियों काे सलाखों के पीछे तो भेजा गया, लेकिन बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हुई। शायद इसीलिए अपराधियों में वह भय नहीं पैदा हो सका।

4 of 9
दुष्कर्म मामले में महिला गवाह को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
पिछले सालों में बच्चियों से दरिंदगी के कुछ मामलों पर एक नजर
केस एक:
खाकी अखाड़ा में हुई दरिंदगी, मामला ठंडे बस्ते में

कोतवाली अयोध्या अंतर्गत खाकी अखाड़ा बैरागपुरा क्षेत्र में 16 मार्च, 2022 की शाम सात वर्षीय बालिका खेल रही थी। इस बीच कंधरपुर गोड़ियाना निवासी राजन कुमार माझी उसका मुंह दबाकर एक बिल्डिंग के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। कई दिन तक बच्ची जिंदगी-मौत से जूझती रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। स्थानीय लोग टेंट हाउस मालिक पर आरोप लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने न तो उसे गिरफ्तार किया ना ही कोई और कार्रवाई की। जांच के बाद उसे क्लीनचिट दे दी गई।
 
विज्ञापन

5 of 9
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
केस दो :
सात साल की मासूम से दुष्कर्म, सिर्फ गिरफ्तारी हुई, दूसरी कार्रवाई नहीं

इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच मार्च, 2023 को सात साल की बच्ची को गांव का ही अमित मिश्रा जबरदस्ती अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में वह घर पहुंची तो घर वालों को जानकारी हुई। अगले दिन केस दर्ज हुआ। लेकिन कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित रही।
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
केस तीन :
14 साल की बालिका से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म

कोतवाली रुदौली के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 22 सितंबर को दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री 21 सितंबर को शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में मटरू व लेखराज उसे जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए और बारी-बारी दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

7 of 9
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष इन थाना क्षेत्रों में सामने आई घटनाएं
29 जुलाई को पूराकलंदर, सात जुलाई को इनायतनगर, 27 जून को कोतवाली नगर, 30 अप्रैल को इनायतनगर, 18 अप्रैल को मवई, 17 अप्रैल को हैदरगंज, 10 अप्रैल को रुदौली, 27 मार्च को कुमारगंज, 16 मार्च को इनायतनगर, तीन मार्च को बीकापुर, एक मार्च को अयोध्या, छह फरवरी को तारुन, 11 जनवरी को बीकापुर, आठ जनवरी को रौनाही थाना क्षेत्र में बच्चियों से दरिंदगी के मामले दर्ज हुए हैं।

8 of 9
Ayodhya Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बोलने से कतराते रहे अधिकारी
इस संबंध में जब आईजी प्रवीण कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल सुनते की फोन काट दिया और दोबारा फोन रिसीव नहीं किया। वहीं एसएसपी राजकरन नय्यर और एसपी सिटी मधुबन सिंह ने फोन रिसीव ही नहीं किया।
 
विज्ञापन

9 of 9
Ayodhya Rape Case - फोटो : अमर उजाला
प्रतिवर्ष सामने आ रही घटनाओं पर एक नजर
वर्ष बच्चियों के साथ हुए अपराध
2020 22
2021 19
2022 17
2023 20
2024/14 (अब तक)




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें