फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2024: भव्य मंदिर में रामलला के दीपोत्सव में झूम उठी रामनगरी, तस्वीरों में देखें अलौकिक छटा

Wed, 30 Oct 2024 10:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

झांकियों के साथ शोभायात्रा में पूरी नगरी राममय दिखी। इन्हें देखकर त्रेतायुग में राम राज्याभिषेक के जैसा अहसास होगा। अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा के अनूठे संगम के नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी देश और दुनिया बनेगी।
विज्ञापन
1 of 10
दीपोत्सव में भव्य रूप में सजाया गया मंदिर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अयोध्या में रामलला के नव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव बेहद खास होगा। बुधवार को यहां उत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। हर तरफ उल्लास छाया है। रामायण कालीन प्रसंगों की झांकिया लोगों का मन मोह रही हैं। 

शोभायात्रा में शामिल झांकियां नगर भ्रमण कर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। जगह-जगह श्रद्धालु झूम रहे हैं। पूरी नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। मन मोह लेने वाले दृश्यों की एक झलक पाने को हर कोई आतुर दिखाई पड़ रहा है। 
विज्ञापन

नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी बनेगी देश और दुनिया

2 of 10
नृत्य प्रस्तुत करतीं महिला कलाकार - फोटो : अमर उजाला
अयोध्यावासी रामलला के आगमन की खुशी से सराबोर है। 25 लाख दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान बनने से पहले ही सुबह नौ बजे यहां मेगा शो शुरू हो गया। इस दौरान अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम दिगा। इन नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी देश और दुनिया बनेगी। इससे पहले इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

सीएम भगवान राम समेत चारों भाइयों को तिलक लगाकर करेंगे स्वागत

3 of 10
भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण की झांकी - फोटो : अमर उजाला
यहां छोटी दिवाली पर त्रेतायुग जैसा माहौल दिखा। रामनगरी का माहौल राममय दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम समेत चारों भाइयों को तिलक लगाकर स्वागत करेंगे।

झांकियों में दिखेगा त्रेतायुग जैसा माहौल

4 of 10
नृत्य प्रस्तुत करतीं महिला कलाकार - फोटो : अमर उजाला
राम राज्याभिषेक की झांकी साकेत महाविद्यालय से निकलनी है। परिसर में झांकी निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। कुल 49 मूर्तियां और 19 रथ तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
आराध्य के भजनों में झूमते लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंगलवार को झांकी की तैयारियां परखी गईं। राम राज्याभिषेक के 48 घंटे पहले साकेत महाविद्यालय से जयश्रीराम के उद्घोष के साथ ट्रक पर निर्मित रथ पर सवार होकर झांकियां निकली, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं।
विज्ञापन

6 of 10
अपनी प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
झांकी में सीताराम विवाह, धनुष यज्ञ, केवट संवाद, लंका से वापसी, राम दरबार, खरदूषण वध, किष्किंधा व अशोक वाटिका के दृश्य को दर्शाया गया था।
विज्ञापन

7 of 10
आराध्य की भक्ति में झूमता भक्त, सीएम योगी के स्केच के साथ समर्थक - फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव से पहले रामनगरी विभिन्न रंगों में नजर आई। कोई अपने आराध्य के भजनों में झूमता दिखाई दिया, तो कोई अलग रंग में नजर आया। वहीं एक समर्थक सीएम योगी आदित्यनाथ के स्केच के साथ रामनगरी पहुंचा। बताते चलें सीएम दीपोत्सव में शामिल होने दोपहर 2.20 बजे पहुंचेंगे।

8 of 10
नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में चंहुओर दीपोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। इस मौके पर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। साथ ही देशभर से कलाकार भी पहुंचे हैं। वह अलग-अलग तरह से अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं।  

9 of 10
मयूर नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार - फोटो : अमर उजाला
अपने आराध्य को रिझाने रामनगरी पहुंची महिला कलाकारों ने अलग-अलग तरह से अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसी कड़ी में कुछ महिला कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन

रूसी मेहमानों ने दीपोत्सव में लिया हिस्सा

10 of 10
रामनगरी में राममय दिखे रूसी मेहमान - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी अयोध्या में बुधवार की सुबह दीपोत्सव का आगाज हो गया। इस उत्सव शामिल होने के लिए रूस से भी विदेशी मेहमान पहुंचे। उन्होंने दीपोत्सव में भागीदारी की। रामायण कालीन प्रसंग की झांकियों को देखकर वह भाव विभोर हो गए। श्रीराम की भक्ति में लीन होकर नृत्य करने करने लगे। साथ ही जय श्री राम का उद्घोष करते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें