फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के लिए पति का कत्ल: प्रगति के माता-पिता को नहीं पता दामाद की हत्या का सच, भाई बोला- नहीं सह पाएंगे सदमा

Tue, 25 Mar 2025 10:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फफूंद (औरैया)

सार

प्रगति ने शूटर को मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये एडवांस में दिए थे। पुलिस इस रिश्तेदार की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार रिश्तेदार के मिलने पर गोली चलाने वाले से लेकर घटना में किसकी क्या भूमिका रही यह स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
औरेया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दिलीप की हत्या में उसकी पत्नी प्रगति का हाथ होने की जानकारी पर सियापुर में सन्नाटा छाया रहा। वहीं प्रगति के बीमार माता-पिता को अभी तक दिलीप की हत्या किए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई। बेटे का कहना है कि माता-पिता बहन की इस घिनौनी हरकत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
auraiya murder - फोटो : amar ujala
माता-पिता को गंभीर बीमारी
सियापुर निवासी प्रगति के पिता हरिगोविंद यादव, मां कमला देवी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसके चलते परिजन किसी को भी उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं। प्रगति के भाई आलोक ने बताया कि बहन की शादी के बाद 19 मार्च को बहनोई दिलीप के हादसे में घायल हो जाने की जानकारी पर पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। वहीं मां भी दामाद की स्थिति को लेकर रो-रोकर बेचैन थीं। दिलीप घर पर शादी के पहले भी आता जाता रहता था। इससे माता-पिता को उससे बहुत लगाव था। दिलीप की हत्या के पीछे बहन प्रगति की घिनौनी हरकत की जानकारी होने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस की गिरफ्त में शूटर, प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
शेष हत्यारोपियों की तलाश में आसपास के जिलों में दबिश जारी
पुलिस की जांच में दिलीप हत्याकांड में पत्नी प्रगति उसके प्रेमी अनुराग सहित करीब छह से सात लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज से चेहरे प्रमाणित हो जाने व सुबूत मिलने पर पुलिस ने शूटर रामजी निवासी अछल्दा, प्रेमी अनुराग, प्रेमिका प्रगति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा सहित आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।

4 of 6
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
अनुराग के रिश्तेदार के पकड़े जाने पर कई राज से उठेगा पर्दा
दिलीप हत्याकांड में प्रगति व उसके प्रेमी अनुराग का हाथ सामने आने पर पुलिस भी अचंभित हो गई थी। पुलिस को दोनों के खिलाफ कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि अनुराग का एक रिश्तेदार आपराधिक किस्म का है। वह जेल भी जा चुका है, उसके संबंध भी कई गैंगस्टर से हैं। अनुराग ने उसी रिश्तेदार की मदद से दो लाख रुपये में शूटर बुक किए थे। प्रगति ने शूटर को मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये एडवांस में दिए थे। पुलिस इस रिश्तेदार की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार रिश्तेदार के मिलने पर गोली चलाने वाले से लेकर घटना में किसकी क्या भूमिका रही यह स्पष्ट हो जाएगा। आरोपियों की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि शूटर रामजी नागर से अनुराग का परिचय उसी रिश्तेदार ने कराया था।
विज्ञापन

5 of 6
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल व तमंचों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने प्रगति, अनुराग, रामजी के पास से दो तमंचे, दो मोबाइल, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया था। घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की संलिप्तता व किस तमंचे से दिलीप पर गोली चलाई गई। इसकी जांच के लिए पुलिस ने मोबाइल व तमंचे विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे थे। पुलिस को अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुराग का घर - फोटो : अमर उजाला
अनुराग के घर पर पसरा रहा सन्नाटा
अनुराग व प्रगति के घर में महज 15 फीट का फासला है। दिलीप की हत्या में प्रगति व अनुराग का हाथ सामने आने के बाद से उसके घर पर सन्नाटा छा गया। मंगलवार को उसके घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं मिला। सिर्फ उसकी बहन घर पर मौजूद थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें