फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के लिए पति का कत्ल: सात दिन से दंपती में हो रहा था विवाद, साथ नहीं रहना चाहती थी बीवी; इस हाल में मिला शव

Mon, 30 Mar 2026 03:40 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

मरोहा के पिपलौती कला में राजमिस्त्री मेहराज की हत्या हुई। उसका अपनी पत्नी रूही से कई दिनों से विवाद चल रहा था। डीजे के शोर में मौत की चीख दब गई। पांच वर्षीय बेटे के कपड़ों पर पिता के खून के छींटे मिले। 
विज्ञापन
1 of 10
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज की हत्या के बाद ये बात सामने आई है कि मेहराज का अपनी पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी ने अपने पति के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया था। मृतक मेहराज की चाची इस्तकीन के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद की चिंगारी 21 मार्च यानी ईद के दिन सुलगी थी। उसके बाद से दोनों के बीच सुलह नहीं हो सकी। रूही अपने पति मेहराज के साथ रहने को कतई तैयार नहीं थी। आलम यह था कि पिछले एक सप्ताह से घर में चूल्हा तो जल रहा था, लेकिन मेहराज के लिए नहीं। रूही उसे खाना तक नहीं दे रही थी, जिस कारण मेहराज को मोहल्ले में अपने रिश्तेदारों और कुनबे के अन्य घरों में जाकर खाना खाना पड़ रहा था।

डीजे के शोर में दब गई मौत की चीख
हसनपुर। शनिवार की रात गांव पिपलौती कला में माहौल उत्सव का था। गांव में अलग-अलग स्थानों पर तीन शादी समारोह चल रहे थे। देर रात तक डीजे की तेज आवाजें गूंजती रहीं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के वक्त जब मेहराज ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया होगा या चिल्लाया होगा, तो उसकी आवाजें डीजे के शोर में दब गईं और आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

2 of 10
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से सने मासूम के कपड़े, दहशत में पांच साल का फरहान
हसनपुर। घटना का सबसे हृदय विदारक पहलू यह रहा कि जिस चारपाई पर मेहराज का गला रेंता गया, उसी पर उसका पांच वर्षीय बड़ा बेटा फरहान भी सो रहा था। हत्या के दौरान पिता के खून के छीटें मासूम के कपड़ों पर भी पड़े। सुबह जब आंख खुली तो बिस्तर खून से लथपथ था और पिता का शव पास ही पड़ा था। मासूम फरहान इस मंजर को देखकर गहरी दहशत में है।

पहले फंदे पर लटकाने की थी साजिश
हसनपुर। जिस टिनशेड के नीचे मेहराज चारपाई पर सो रहा था। उसी टिनशेड के बांस में एक रस्सी भी लटकी मिली है। माना जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने से पहले संभवतः मेहराज को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की योजना बनाई गई थी। टीनशेड की लकड़ी में बंधी वह रस्सी चीख-चीख कर कह रही है कि हत्यारों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

3 of 10
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तो क्या नींद की गोली तो नहीं खिलाई थी मेहराज को?
हसनपुर। मेहराज की जिस तरह से हत्या हुई है। उससे इस तरफ भी इशारा होता है कि उसकी हत्या से पहले उसे बेहोश किया गया हो। किसी तरह से उसे नींद की गोली या अन्य कुछ ऐसी दवाई प्रयोग की गई हो जिससे वह सोता रही रहा। और आसानी से उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसके काटा गया।

4 of 10
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मासूमों के सिर से उठा साया
मेहराज की मौत ने दो मासूमों के भविष्य भी मुश्किल में पड़ गया है। बड़ा बेटा फरहान (05) और छोटा बेटा अली (03) अब पूरी तरह अनाथ जैसे हो गए हैं। पिता की हत्या हो चुकी है और मां पर ही कत्ल का संगीन आरोप है। गांव में चर्चा है कि आपसी कलह ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 10
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अजीब स्थिति में मिला शव
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेहराज का शव चारपाई पर उल्टी दिशा में पड़ा था। सामान्यतः जिस तरफ सिर रखकर सोया जाता है, उस तरफ मेहराज के पैर थे। यह स्थिति दर्शाती है कि या तो गहरी नींद में सोते समय उस पर हमला हुआ या फिर हत्या के बाद शव को खींचकर चारपाई पर पटका गया।
विज्ञापन

6 of 10
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूही की बड़ी बहन भी पिपलौती में ही रहती है
बताते हैं कि मृतक मेहराज के तहेरे भाई कामिल की शादी रूही की बड़ी बहन से हुई है। इस दोहरी रिश्तेदारी के बावजूद दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

7 of 10
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूही की गांव के ही एक रिश्तेदार से थे प्रेम संबंध
बताते हैं कि मृतक मेहराज की पत्नी रूही का एक तरफ जहां अपने ही पति से विवाद चल रहा था। तो दूसरी तरफ उसकी गांव के ही एक रिश्तेदार से गहरी दोस्ती थी। उससे प्रेम संबंध में थी। वह रिश्ते में देवर लगता है। चर्चा ये भी है कि रूही उस रिश्तेदार से ही शादी करना चाहती थी। पुलिस ने उस रिश्तेदार के भी हिरासत में ले लिया है।

अपनों का खून करते नहीं कांपे हाथ
अपनों के खून के लिए हसनपुर क्षेत्र पहले से ही बदनाम है। वर्ष 2008 में गांव बावनखेड़ी में शबनम ने प्रेमी के साथ मिलकर माता, पिता, भाई भाभी समेत सात लोगों का कत्ल कर दिया था। इसके बाद अब फिर एक महिला ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

8 of 10
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले फंदे पर लटकाने की थी साजिश
जिस टिनशेड के नीचे मेहराज चारपाई पर सो रहा था। उसी टिनशेड के बांस में एक रस्सी भी लटकी मिली है। माना जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने से पहले संभवतः मेहराज को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की योजना बनाई गई थी। टीनशेड की लकड़ी में बंधी वह रस्सी चीख-चीख कर कह रही है कि हत्यारों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। 

9 of 10
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अजीब स्थिति में मिला शव
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेहराज का शव चारपाई पर उल्टी दिशा में पड़ा था। सामान्यतः जिस तरफ सिर रखकर सोया जाता है, उस तरफ मेहराज के पैर थे। यह स्थिति दर्शाती है कि या तो गहरी नींद में सोते समय उस पर हमला हुआ या फिर हत्या के बाद शव को खींचकर चारपाई पर पटका गया।
विज्ञापन

10 of 10
हसनपुर निवासी मेहराज - फोटो : संवाद
हत्यारोपी रूही की बड़ी बहन भी पिपलौती में ही रहती है
बताते हैं कि मृतक मेहराज के तहेरे भाई कामिल की शादी रूही की बड़ी बहन से हुई है। इस दोहरी रिश्तेदारी के बावजूद दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें