फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूमों की उठी अर्थी: बेटियों को प्यार कर फफक पड़ा पिता, बोला- सबकुछ उजड़ गया, मां ने घोंटा था दोनों का गला

Wed, 12 Feb 2025 05:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

Amroha Double Murder: नौगांवा सादात में मां ने बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बहनों के शरीर पर चोट और गला दबाने के निशान मिले हैं। दोनों शवों के घर पहुंचते ही पिता कौपिन फफक पड़े। एक ही अर्थी पर दोनों बहनों का तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
1 of 12
अमरोहा में बेटियों के शव देख फफक पड़ा पिता - फोटो : संवाद

Two Daughter Murder In Amroha: नौगांवा सादात में पोस्टमार्टम के बाद दोनों बहनों के शव घर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। पिता कौपिन बेटियों को प्यार कर फफक पड़े। बोले, मेरा सब कुछ उजड़ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह कौपिन को संभाला। अंतिम संस्कार के लिए दोनों बहनों की अर्थी उठते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। दोनों बहनों की घर से एक ही अर्थी उठी और एक ही चिता पर दोनों का तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन

2 of 12
अमरोहा में बेटियों के शव देख फफक पड़ा पिता - फोटो : संवाद
मंगलवार दोपहर तक पोस्टमार्टम हाउस पर बहादुरपुर खुर्द के ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। बेटियों को याद कर बिलख रहे कौपिन को लोगों ने बार-बार संभाल। करीब दो बजे परिजन अनुष्का और किट्टो का शव लेकर गांव पहुंचे। घर पर पहले से रिश्तेदार और परिचितों की भीड़ लगी हुई थी। जैसे ही दोनों बहनों के शव एंबुलेंस से उतरते ही लोगों के बीच चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

3 of 12
अमरोहा में बेटियों के शव देख फफक पड़ा पिता - फोटो : संवाद
घर में जन सैलाब उमड़ा हुआ था। मासूम बहनों को एक साथ देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। पिता कौपिन ने दोनों बेटियों को प्यार किया और बिलखने लगा। किसी तरह लोगों ने कौपिन को संभाला। बार-बार कौपिन यही कह रहा था कि मेरा परिवार उजड़ गया।

4 of 12
अमरोहा में डबल मर्डर केस की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
इसके बाद तुरंत ही ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की। दोनों बहनों को एक ही अर्थी में गंगा घाट ले जाया गया और एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों में सोनिया के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला। हर कोई सोनिया को कोस भी रहा था।
विज्ञापन

5 of 12
अमरोहा में डबल मर्डर केस की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई 
पति से विवाद के बाद बहादुरपुर खुर्द गांव में सोनिया ने अपनी दो बेटी अनुष्का (7) व किट्टो (3) की गला दबाकर हत्या करने से पहले उनकी पिटाई भी की थी। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया। साथ ही वीडियोग्राफी कराई गई है। नौगांवा सादात क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द गांव निवासी कौपिन की शादी करीब दस साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र के धौड़ गांव निवासी सोनिया से हुई है।

विज्ञापन

6 of 12
अमरोहा में डबल मर्डर केस की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
सोनिया की बड़ी बहन सोनम की भी शादी कौपिन के बड़े भाई से हुई है। सोमवार दोपहर कौपिन की पत्नी सोनिया ने अपनी दो बेटी अनुष्का और किट्टो की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने चाकू से गला काटकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। बेटियों की हत्या कर अपना गला काटने के बाद सोनिया ने पति कौपिन को वीडियो कॉल भी की थी। फिलहाल, सोनिया का इलाज अमरोहा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 12
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
आईसीयू में भर्ती सोनिया की हालत भी नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम किया, जिसमें डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. सौराब मारूफ और डॉ. सुखदेव सिंह शामिल रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुष्का और उसकी बहन किट्टो की मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई है।

8 of 12
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
जिसे साफ है कि सोनिया ने दोनों बेटियों की गला दबा कर ही हत्या की थी। वहीं, दोनों बहनों के शव पर चोट के भी निशान मिले है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर दोनों बच्चियों की हत्या की पुष्टि हुई है। प्रकरण में बारीकी से जांच की जा रही है।

9 of 12
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद

पूछताछ करने पहुंची पुलिस को सोनिया ने कुछ नहीं बताया, बोली- बहन से मिला दो
निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सोनिया की हालत गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा के लिए लिहाज से अस्पताल में पुलिस तैनात है। उससे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। नौगांवा सादात पुलिस पूछताछ करने में पहुंची तो सोनिया ने कुछ भी नहीं बताया। पुलिसकर्मियों से सिर्फ इतना कहा कि उसे उसकी बहन सोनम से मिलवा दो। पुलिस भी अभी प्रकरण में जल्दबाजी करने की तैयारी में नहीं है। अब पुलिस सोनिया की बहन को उससे मिलाएगी।

10 of 12
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
हो सकता है सोनिया बड़ी बहन से दोनों बेटियों की हत्या और अपनी आत्महत्या के बारे में कुछ बता दे। बहादुरपुर खुर्द में बेटी अनुष्का व किट्टों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या की कोशिश करने वाली सोनिया के खिलाफ उसके पति कौपिन ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे की विवेचना नौगांवा सादात इंस्पेक्टर सुनील कुमार कर रहे हैं।

11 of 12
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
सोनिया अमरोहा के जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को इंस्पेक्टर सुनील कुमार टीम के साथ सोनिया से पूछताछ करने पहुंचे। पुलिसकर्मियों को देखकर सोनिया सहम गई। उसने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

12 of 12
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
लेकिन सोनिया ने इतना जरूर कहा कि उसे उसकी बहन सोनम से मिला दो। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल सोनिया ने पूछताछ के दौरान कुछ नहीं बताया है। उसने अपनी बहन से मिलने की इच्छा जताई है। दोनों बेटियों के अंतिम संस्कार के बाद सोनिया की बहन सोनम को मिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें