फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटियों का कत्ल... फिर खुद का गला रेत पति को वीडियो कॉल की, खून ही खून देख उड़े होश; कहानी में उलझी पुलिस

Tue, 11 Feb 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

Amroha Double Murder: यूपी के अमरोहा जिले के नौगांवा सादात इलाके में पति से विवाद के बाद सोमवार दोपहर महिला ने अपनी दो बेटियों अनुष्का (7) और किट्टो की हत्या करने के बाद अपनी गर्दन रेत ली। महिला को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उसकी बड़ी बहन ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 10
Amroha Attempts Suicide - फोटो : अमर उजाला
Two Daughter Murder In Amroha: यूपी के अमरोहा जिले के नौगांवा सादात इलाके में दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश करने वाली सोनिया सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे पति कौपिन को वीडियो कॉल कर अपना जख्मी गला दिखाया, जिसे वह चाकू से रेत चुकी थी। यह देखकर कौपिन के होश उड़ गए और कौपिन ने अपने रिश्ते के भतीजे को फोन कर इसकी जानकारी दी। उधर, दोपहर में खेत से लौटी सोनिया की बहन सोनम ने घर में उसे लहूलुहान हालत में देखा तो उसकी चीख निकल गई। मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गुरुग्राम से लौटे नौगांवा सादात क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द गांव निवासी कौपिन ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे वह गुरुग्राम जाने के लिए घर से निकला था। करीब सात बजे पत्नी सोनिया ने फोन करके गुरुग्राम पहुंचने के बारे में पूछा भी था। 
 
विज्ञापन

2 of 10
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
इसके बाद सोनिया ने करीब 12:30 बजे वीडियो कॉल की, जिसमें उसके गले पर खून दिखाई दे रहा था। सोनिया से कुछ बोला भी नहीं जा रहा था। यह देखकर कौपिन सहम गया। उसने रिश्ते के भतीजे को फोन किया और इसकी जानकारी दी। उधर, सोमवार दोपहर में सोनिया की बड़ी बहन खेत से लौटी तो उसने बहन को लहुलूहान हालत में पड़ा देखा, जबकि सोनिया की दोनों बेटियां मृत पड़ी थी, जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई। इस पर परिजन भी दौड़कर मौके पर आए। वहीं, कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने सोनिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

3 of 10
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
पुलिस बोली, सोनिया का पति से होता रहता था विवाद
दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश करने वाली सोनिया के खिलाफ पुलिस ने देर रात हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोनिया का निजी अस्पताल में पुलिस की देखरेख में इलाज चल रहा है। नौगांवा सादात पुलिस ने यह कार्रवाई देर रात पति की तहरीर पर की है। सेहत में सुधार होने पर पुलिस सोनिया को गिरफ्तार कर सकती है। बेटी अनुष्का और किट्टो की हत्या कर पत्नी सोनिया की आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी जैसे ही कौपिन को मिली, तो वह तुरंत घर के लिए वापस हो गए। देर शाम पहले वह गांव पहुंचे और मामले की जानकारी की। इसके बाद ग्रामीणों के साथ नौगांवा सादात थाना पहुंचे और पत्नी सोनिया के खिलाफ बेटियों की हत्या करने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि सोनिया और कौपिन के बीच विवाद होता रहता था।

4 of 10
अमरोहा में डबल मर्डर केस की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है सोनिया 
पहले भी दो बार सोनिया आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। लेकिन, किसी को भी यह अंदेशा नहीं था कि इस बार वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में कौपिन की तहरीर पर दोनों बेटियों की हत्या करने के आरोप में सोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डाॅक्टरों ने अस्पताल में भर्ती सोनिया की तबीयत में सुधार होने की बात कही है। पुलिस की देखरेख में उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में सोनिया से भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर सोनिया की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 10
अमरोहा में डबल मर्डर केस की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस भी उलझी, पति नहीं बता रहा असली वजह
सोनिया द्वारा दो बेटियों की हत्या कर खुद आत्महत्या की असली वजह क्या रही पुलिस भी इसका सही पता नहीं लगा पाई है। जबकि, पति भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पति ने अपनी पत्नी सोनिया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज करा दी है, लेकिन इसके पीछे असली वजह क्या है यह बात नहीं बताई है। अब पुलिस की अगली करवाई सोनिया से पूछताछ के दौरान सामने आने वाली असलियत पर टिकी है। सोमवार दोपहर बहादुरपुर खुर्द गांव में सोनिया ने दो बेटियों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस भी शुरुआत से पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद सोनिया द्वारा यह कदम उठाने की बात कही गई है। लेकिन, विवाद की वजह क्या रही पुलिस पूरी तरह उलझी हुई है।
विज्ञापन

6 of 10
अमरोहा में डबल मर्डर केस की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
देर रात पति कौपिन ने पत्नी सानिया के खिलाफ दोनों बेटियों की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन, उसने बेटियों की हत्या कर खुद आत्महत्या की कोशिश क्यों की यह बात कौपिन ने भी पुलिस को नहीं बताई है। बड़ी बात यह है कि दोनों बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश के पीछे सोनिया की क्या वजह रही यह पुलिस भी स्पष्ट नहीं कर पाई और पति भी कुछ नहीं बता पा रहा है। हालांकि, सीओ पंकज त्यागी ने सोनिया से पूछताछ के बाद पूरे प्रकरण की असलियत सामने आने की बात कही है।  
विज्ञापन

7 of 10
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
सोनिया के कदम से हर कोई अवाक
बहादुरपुर खुर्द गांव में दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश करने वाली सोनिया के इस कदम से हर कोई अचंभित है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि उसने दोनों बेटियों की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की। परिवार वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने जरूर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कह रही है। 

 

8 of 10
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
छोटे बेटे के पास लखनऊ में थीं कौपिन की मां महेंद्री 
ग्रामीणों के मुताबिक लखनऊ में रहने वाले सोनिया के देवर सचिन कुमार की पत्नी के बच्चा हुआ है। जिसके चलते चार दिन पहले ही सोनिया की सास महेंद्री देवी कुछ दिन पहले लखनऊ गई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद महेंद्री देवी और सुनील कुमार घर के लिए रवाना हो गए हैं।

 

9 of 10
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
दो ही बेटियां थीं
पुलिस के मुताबिक, कौपिन और सोनिया के परिवार में केवल दो बेटी अनुष्का और किटटो थीं। लेकिन सोनिया ने दोनों की हत्या कर दी। पूरे परिवार को उजाड़ने के लिए उसने भी खुद भी आत्महत्या की कोशिश की है। सोनिया के इस कदम से हर कोई हैरान है।

 
विज्ञापन

10 of 10
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
महिला ने दो बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों से पूछताछ के बाद सामने आया है कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। उसका पति गुरुग्राम में नौकरी करता है, जो घर आया हुआ था। पति के घर से जाने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। - अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें