अमरोहा में डबल मर्डर केस की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
वहीं, कौपिन को समझ नहीं आ रही है कि आखिर सोनिया ने दोनों बेटियों को क्यों मार डाला। नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द के रहने वाले कौपिन मंगलवार को दोनों बेटियों के शव को पोस्टमार्टम कराने के दौरान मोर्चरी के बाहर परिजनों के साथ बैठा थे। कौपिन ने रोते हुए बताया कि उसकी बेटी अनुष्का गांव के ही निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं, छोटी बेटी किट्टो का इस बार स्कूल में दाखिला करना था।