फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड: दूसरा मोबाइल नंबर न होता तो STF के हाथ नहीं आता चंदन, यहां से मिले इनपुट ने निभाई अहम भूमिका

Sun, 06 Oct 2024 02:42 PM IST
शाहरुख खान अश्विनी मिश्र, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
1 of 6
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अमेठी में शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी चंदन की गिरफ्तारी में अंबेडकरनगर जिले से मिले इनपुट ने अहम भूमिका निभाई। यहीं से पुलिस को चंदन के दूसरे मोबाइल नंबर की जानकारी उसके बड़े पिता के पुत्र से हुई। एसटीएफ उसी नंबर को ट्रेस करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए जेवर तक पहुंची और बस से चंदन को गिरफ्तार कर अमेठी लाई।

शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी व दो बेटियों की बृहस्पतिवार देर शाम हत्या के बाद चंदन ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इससे उसकी लोकेशन की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पा रही थी। यही कारण है कि वह अमेठी से आसानी से निकलकर प्रयागराज पहुंचा और फिर शुक्रवार को बस से नोएडा के लिए चला।
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी चंदन - फोटो : अमर उजाला
इस बीच मामला बढ़ता देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई तो गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों की चिंता भी बढ़ने लगी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि चंदन अंबेडकरनगर जिले के टांडा निवासी अपने चचेरे भाई शुभम से भी लंबी बात करता था। इस दौरान पता चला कि चंदन के पिता अंबेडकरनगर के ही मूल निवासी हैं। यहां से अपनी संपत्ति बेचकर वह रायबरेली चले गए, जबकि उनके भाई दयाराम व परिजन यहीं रहने लगे। शुभम दयाराम का ही पुत्र है। इसके बाद पुलिस ने शुभम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो चंदन के दूसरे मोबाइल नंबर की जानकारी हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
यह महत्वपूर्ण इनपुट के हाथ लगते ही गिरफ्तारी की राह आसान होती चली गई। नए मोबाइल नंबर के लोकेशन को ट्रैस करते हुए एसटीएफ ने पहले प्रयागराज यूनिट को अलर्ट किया और फिर उसके बाद नोएडा टीम भी सक्रिय हुई। इस बीच उसे जेवर के पास से दबोच लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अगर चंदन का दूसरा मोबाइल नंबर नहीं मिलता तो वह आसानी से एसटीएफ के हाथ नहीं आता। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ती और राजनीति भी तेज होती।

 

4 of 6
गौरीगंज में एक्सरे के लिए लाया गया चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
वहीं, गौरीगंज में एसपी ने चंदन को पेश करते हुए घटना का खुलासा किया। इसके बाद पिस्टल व बाइक बरामद कराने के लिए पुलिस चंदन को लेकर निकली। शनिवार तड़के मोहनगंज क्षेत्र के विंध्या दीवान नहर के पास से बरामदगी हो गई। पुलिस के मुताबिक शिवरतनगंज में तैनात दरोगा मदन कुमार सिंह बरामद पिस्टल का निरीक्षण कर रहे थे, तभी चंदन ने उनकी पिस्टल छीनकर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
शिवरतनगंज इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय ने जवाबी फयरिंग की, जिससे चंदन जख्मी होकर वहीं गिर गया। सीएचसी तिलोई में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुबह करीब 11 बजे चंदन को रायबरेली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आपको बता दें कि शिवतरनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में बृहस्पतिवार रात रायबरेली कोतवाली के तेलिया कोट निवासी चंदन वर्मा ने रायबरेली के ही गदागंज क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
37 हजार में चंदन ने खरीदी थी पिस्टल
शिक्षक परिवार की हत्या के लिए चंदन ने देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। दो मैगजीन भी प्रयोग की थी। चंदन ने 37 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। सूत्रों के अनुसार, चंदन ने आंबेडकर नगर से पिस्टल ली थी। पुलिस असलहा सौदागरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

चंदन को रिमांड पर लेगी पुलिस
सीओ तिलोई डॉ. अजय सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य और मजबूत करने के लिए अभी चंदन से पूछताछ होना बाकी है। इसके लिए 14 दिन की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। रिमांड के बाद घटना की कड़ियों को जोड़ा जाएगा। मामले की निगरानी पुलिस की मॉनीटरिंग सेल करेगी। आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें