अंबेडकर नगर में चार बच्चे और महिला की हत्या में नया खुलासा हुआ है। गासिया की हत्या भी सिर पर प्रहार कर की गई थी। जैसे बच्चों को बर्बरता से मारा गया था, वैसे ही महिला का कत्ल किया गया। महिला के गर्दन पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम में यह खुलासा हुआ है।
अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में मिले गासिया खातून के शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। पोस्टमॉर्टम में बच्चों की तरह ही गासिया के सिर पर भी किसी कुंद वस्तु के प्रहार से मौत होने की पुष्टि हुई है।
हत्या शुक्रवार रात 12 से दो बजे के बीच होने की बात सामने आ रही है। उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में भी चोट का निशान है। सनसनीखेज हत्याओं और एनकाउंटर के बाद से मीरानपुर की गलियों में मातमी सन्नाटा पसरा है। पैतृक गांव कसड़ा में गम और गुस्से का माहौल है।
विज्ञापन
2 of 12
आरोपी गासिया खातून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार सुबह डॉ. गौरी पांडेय, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के पैनल ने गासिया खातून के शव का पोस्टमॉर्टम किया। इससे पहले पुलिस को पंचनामा भरवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार शाम को महिला का शव मिलने के बाद नियाज के भाई सलीम, मुबारक और गासिया के भाई वजीर अहमद, बहन राबिया व अन्य लोग कोतवाली पहुंचे और गासिया के शव को दिखाने की मांग की।
विज्ञापन
3 of 12
अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में हत्या की वारदात के बाद गासिया की गली में पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ठीक इसी समय एडीजी का दौरा होने के कारण परिजनों की कोई सुनवाई नहीं हो सकी तो वे सभी वापस लौट गए। रात करीब 11 बजे पुलिस ने गासिया के शव का पंचनामा कराने के लिए परिजनों से संपर्क किया।
4 of 12
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची एसपी प्राची सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों को अकबरपुर आने के लिए कहा गया, लेकिन मना करने पर रात करीब दो बजे पुलिस टीम कसड़ा गांव पहुंची। काफी मान-मनौवल के बाद परिजनों ने पंचनामा दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम शुरू हो सका।
विज्ञापन
5 of 12
मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, दूसरी ओर कसड़ा गांव के लोगों के चेहरों पर गम साफ दिखा। परिजनों के अलावा ग्रामीण अपने चार बच्चों व उनकी मां गासिया की मौत के भी गम में डूबे हुए हैं। चार सगे भाई-बहनों और उनकी मां की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
6 of 12
अकबरपुर के मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, आमिर के मीरानपुर कसाईवाड़ा स्थित घर की गली और नियाज के मीरानपुर मुरादाबाद स्थित घर की गलियों में भी मातमी खामोशी छाई रही।
विज्ञापन
7 of 12
मीरानपुर में शनिवार को घर के अंदर घटना के साक्ष्य जुटाते डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया व एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले महिला और फिर बच्चों का किया कत्ल : एसपी
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि आमिर का महिला व उसके बच्चों से अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात आमिर महिला के घर पहुंच गया और कहासुनी के दौरान पहले महिला के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया। फिर बच्चों का बेरहमी से कत्ल किया गया।
8 of 12
मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद महिला को बालकनी से नीचे फेंका और यहां से उठाकर नाले में फेंक दिया था। आमिर के पास से पिस्टल, कारतूस के अलावा महिला के सोने के कुंडल और चांदी की करधनी व बाइक बरामद हुई है।
9 of 12
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंचे डीआईजी सोमेन वर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आमिर को हत्या के मामले में किशोर न्याय बोर्ड से सजा हो चुकी है। महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में अगस्त 2024 में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस मामले में करीब छह माह पहले जमानत हुई थी। इसके अलावा गोहत्या का भी मामला दर्ज है।
10 of 12
मां और चार बच्चों की हत्या पर परिजनों को ढांढस बंधाते AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कसड़ा
ग्राम कसड़ा में सोमवार शाम को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और उनके दुख को अपना दुख समझती है।
11 of 12
मीरानपुर स्थित घर पर शनिवार को एसपी प्राची सिंह को दिशा-निर्देश देते डीआईजी सोमेन वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश सचिव मुराद अली, जिला अध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची डीएम ईशा प्रिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
गौरतलब है कि सऊदी अरब में काम करने वाले नियाज के चार बच्चों की शनिवार को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मां गासिया लापता थी और उसे ही आरोपी माना जा रहा था। लेकिन रविवार को उसका भी शव घर 100 मीटर दूर नाले में मिला था। जिसके बाद जांच का रुख बदला और आमिर की तलाश शुरू हुई।