अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों और उनकी मां की नृशंस हत्या के आरोपी आमिर को सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। हालांकि, इस एनकाउंटर को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस की कहानी पर सवाल उठा रहा है और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जता रहा है।
अंबेडकरनगर में मां और बच्चों की हत्या के आरोपी आमिर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी आमिर शातिर अपराधी था। पुलिस से बचने के लिए उसने स्वचालित पिस्तौल से फायरिंग की तो पूरा इलाका थर्रा उठा। चौकी प्रभारी और सिपाही के घायल होने के बाद पुलिस को भी पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी। एसपी प्राची सिंह ने स्वयं पूरे घटनाक्रम की पल-पल मॉनिटरिंग की और एनकाउंटर स्थल से लेकर जिला अस्पताल पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल को सील कर आमिर के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। मीरानपुर के 19 वर्षीय आमिर कुरैशी पुत्र जान मोहम्मद ने गासिया व उसके तीन बेटों व बेटी की हत्या अंजाम दे सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
2 of 13
मुठभेड़ में ढेर आमिर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शातिर दिमाग आमिर ने किशोर उम्र में ही तीन साथियों के साथ मिलकर शहजादपुर निवासी शिवा कसौधन का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। वर्ष 2007 में 11 नवंबर 2021 को आमिर ने बर्तन व्यवसायी संत कुमार कसौधन के पुत्र शिवा को गायब कर दिया था, जिसका शव तमसा नदी में बोरे में मिला था।
विज्ञापन
3 of 13
अकबरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद छानबीन करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवा की हत्या ईंट से कुंचकर की गई थी। घटना के तीन दिन बाद आमिर व अन्य आरोपियों को गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया गया था। छह दिसंबर 2024 को जुवेनाइल बोर्ड ने इस मामले में आमिर को दो वर्ष 10 माह की सजा सुनाई।
4 of 13
मुठभेड़ में घायल आमिर को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आमिर ने दुष्कर्म की वारदात को भी दिया था अंजाम, पॉक्सो कोर्ट में है मामला लंबित
तीन वर्ष बाद आमिर ने अकबरपुर की एक महिला से दुष्कर्म किया। 19 अगस्त 2024 की देर शाम पुरानी दीवानी कचहरी के पीछे मैदान में वह महिला को दबोचकर ऑटो में खींच ले गया और वहां उसने यह कृत्य अंजाम दिया।
विज्ञापन
5 of 13
मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंची एसपी प्राची सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोध करने पर उसने महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की थी। इस मामले में पुलिस ने आमिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान आमिर के पैर में गोली लगी थी। दुष्कर्म के इस मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चल रही है और सोमवार को ही सुनवाई भी होनी थी। आमिर पर गोकशी का भी एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
6 of 13
अंबेडकरनगर नरसंहार
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बड़ा हाथ मारने की फिराक में था आमिर
सनकी प्रवृत्ति के आमिर ने गासिया खातून को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की। उसकी नजर गासिया के गहनों आदि पर भी थी। आमिर अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए ही शुक्रवार रात महिला के घर गया और इस वारदात को अंजाम दे डाला। साथ ही महिला के पहने हुए जेवर भी गायब कर दिए थे।
विज्ञापन
7 of 13
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंचे डीआईजी सोमेन वर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन्होंने की थी जवाबी फायरिंग
एनकाउंटर के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, सर्विलांस प्रभारी विनोद यादव, आरक्षी दिव्यांशु, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार व एसआई जय प्रकाश यादव जवाबी फायरिंग की। सभी लोगों ने एक-एक राउंड फायर किया और आमिर को मार गिराया।
8 of 13
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची एसपी प्राची सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ आमिर का पंचनामा
एनकाउंटर के बाद आमिर का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया जिसके बाद दोपहर करीब दो बजे पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया।
9 of 13
मीरानपुर स्थित घर पर शनिवार को एसपी प्राची सिंह को दिशा-निर्देश देते डीआईजी सोमेन वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम करीब छह बजे पहले एक्सरे कराया गया, इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. राहुल वर्मा और मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अजफर मसीद ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम दिया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर ही मौजूद रहे। फिलहाल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
10 of 13
मीरानपुर में शनिवार को घर के अंदर घटना के साक्ष्य जुटाते डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया व एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा जिलाध्यक्ष ने खुलासे पर जताया संदेह
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने चार बच्चों व मां की हत्या के बाद हुए खुलासे पर संदेह जताया है। उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एसपी का अलग-अलग बयान देना संदेह व्यक्त कर रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड का उच्चस्तरीय जांच कराई जाय जिससे सच्चाई का पता चल सके।
11 of 13
आरोपी गासिया खातून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार बच्चों व मां की हत्या करने वाला आमिर मुठभेड़ में ढेर
अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों और उनकी मां की नृशंस हत्या के आरोपी आमिर को सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। हालांकि, इस एनकाउंटर को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस की कहानी पर सवाल उठा रहा है और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जता रहा है।
12 of 13
अकबरपुर के मीरानपुर में इसी घर में घटी घटना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास घेराबंदी के दौरान आमिर ने पिस्टल से सात राउंड फायरिंग की, जिसमें मरैला चौकी प्रभारी राजेश यादव और एसओजी सिपाही जाकिर हुसैन घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आमिर (19) को गोली लगी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
महरुआ के कसड़ा गांव में शोकाकुल परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरतलब है कि सऊदी अरब में काम करने वाले नियाज के चार बच्चों की शनिवार को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मां गासिया लापता थी और उसे ही आरोपी माना जा रहा था। लेकिन रविवार को उसका भी शव घर 100 मीटर दूर नाले में मिला था। जिसके बाद जांच का रुख बदला और आमिर की तलाश शुरू हुई।