फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार दिन से मोर्चरी में गासिया की लाश, परिवार ने इसलिए नहीं किया दफन; मां और 4 बच्चों की हत्या में नया मोड़

Wed, 06 May 2026 08:30 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

पति के इंतजार में गासिया के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। गासिया का शव चार दिन से मोर्चरी में है। गासिया के पति नियाज के इन्कार करने के कारण परिजन शव लेने से साफ इन्कार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 15
ambedkarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई मां और चार बच्चों की हत्या के बाद गासिया खातून का शव चार दिन बीतने के बाद भी सुपुर्द-ए-खाक नहीं किया जा सका। पति नियाज अहमद के सऊदी अरब से वापसी में देरी के कारण पुलिस ने एक बार फिर परिवार के लोगों से संपर्क कर शव की सुपुर्दगी लेने की अपील की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। हालांकि नियाज अहमद वतन लौट आया है। उसकी फ्लाइट लखनऊ में उतर गई है। अब नियाज यहां से सीधे पहले वो गांव जाएगा। इसके बाद शव की सुपुर्दगी लेने पोस्टमार्टम हाउस। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद का परिवार मुरादाबाद मोहल्ले में रहता था। दो मई की दोपहर करीब तीन बजे नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के खून से लथपथ शव घर में मिले थे और पत्नी गासिया खातून गायब थीं। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव मिला जिसके बाद पूरी कहानी ही पलट गई थी।
विज्ञापन

2 of 15
आरोपी गासिया खातून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबूतों के आधार पर आमिर निवासी मीरानपुर की तलाश शुरू की थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अकबरपुर के सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान आमिर को चार गोलियां लगी थीं। इसके बाद उसे सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 15
अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में हत्या की वारदात के बाद गासिया की गली में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना के बाद बच्चों के शवों को तो सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था लेकिन गासिया खातून का शव मंगलवार देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा रहा। पति नियाज अहमद सऊदी अरब से रवाना तो हुए लेकिन कनेक्टिंग फ्लाइट होने के कारण शाम आठ बजे तक अंबेडकरनगर नहीं पहुंच सके।

4 of 15
महरुआ के कसड़ा गांव में शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई मुबारक के अनुसार, सऊदी अरब यांबू के पास प्रिंस अब्दुलमोहसिन बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वतन वापस के लिए सुबह फ्लाइट ली थी लेकिन सीधी हवाई यात्रा की सेवा न होने के कारण पहले दुबई, फिर तिरुवनंतपुरम समेत अन्य हवाई अड्डों पर रुकते हुए सफर करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 15
मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नियाज के आने में हो रही देरी के कारण पुलिस व प्रशासन ने एक बार फिर परिजनों से शव की सुपुर्दगी लेने की अपील की। इस पर परिवार के लोगों ने नियाज से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया। हालांकि बुधवार सुबह पति नियाज अहमद की फ्लाइट लखनऊ में उतर गई। आज गासिया के शव को सुपुर्द ए खाक किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 15
अकबरपुर के मीरानपुर में इसी घर में घटी घटना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह से शाम तक कसड़ा गांव में गूंज रहीं सिसकियां 
महरुआ के कसड़ा गांव में सुबह से शाम तक सिसकियां गूंजने का सिलसिला लगातार जारी है। परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधाने के लिए लोगों का आना-जाना लगा है। कोई सांत्वना देता है तो कोई पूरे घटनाक्रम को जानने की कोशिश करता है। 
 
विज्ञापन

7 of 15
उमरा करने गए पूरे परिवार की एक साथ ली गई तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
चार बच्चों के जनाजे को याद कर दादी अमीना, ताऊ सलीम, मुबारक समेत अन्य लोग कांप उठ रहे हैं। जिस घर के बाहर बच्चे खेला-कूदा करते थे, आज वहां सिर्फ लोगों की भीड़ लगी रहती है।

 

8 of 15
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गासिया के पड़ोस के घरों में लटके ताले
अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ले में जिस घर में गासिया खातून और चार बच्चों की बेरहमी से हत्या की गई उस घर के आसपास के लोग दहशत में हैं। घटनास्थल की ओर आना-जाना तो दूर लोग अपने घरों में भी नहीं रहना चाहते हैं। मंगलवार को गासिया के आसपास के तीन घरों में ताला लटकता नजर आया। गली में मातम का सन्नाटा चीख रहा था।

9 of 15
मुठभेड़ में ढेर आमिर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिना रीति रिवाज के दफनाया गया आमिर
वहीं, चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या के आरोपी आमिर का अंत भी उतना ही भयावह हुआ, जितना उसका अपराध। एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसे सहानुभूति नहीं मिली। जिंदगी भर जिन रिश्तों के बीच रहा, मौत के बाद वही रिश्ते उससे मुंह मोड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में जौहरडीह शिवाला घाट पर उसे बिना किसी रस्म के दफनाया गया।

10 of 15
अकबरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीरानपुर के कसाईबाड़ा निवासी आमिर के शव को पोस्टमार्टम के बाद लेने से उसके अपने परिजनों ने इन्कार कर दिया। पिता जान मोहम्मद का साया पहले ही उठ चुका था। मां के अलावा तीन भाई हैं। तीन अविवाहित बहनें हैं और एक की मौत हो चुकी है। पूरा परिवार मांस बिक्री का काम करता है। 

 

11 of 15
मुठभेड़ में घायल आमिर को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां, भाई-बहनों का भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद कोई उसे अपनाने को तैयार नहीं था। भाई सैफी, चाचा ताज मोहम्मद समेत परिवार के अन्य लोगों ने अन्य परिजनों ने साफ कह दिया कि वे इस कलंक को साथ नहीं जोड़ सकते। 

 

12 of 15
मीरानपुर स्थित घर पर शनिवार को एसपी प्राची सिंह को दिशा-निर्देश देते डीआईजी सोमेन वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास के लोगों में भी आक्रोश इतना था कि किसी ने भी अंतिम संस्कार की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस के समझाने-बुझाने पर देर रात परिजन शव लेने को राजी तो हुए लेकिन उसे घर तक लाना भी मुनासिब नहीं समझा। पोस्टमार्टम हाउस से सीधे शहजादपुर के इमामबाग कब्रिस्तान ले जाया गया लेकिन उसे वहां जगह नहीं मिली। इसके बाद जौहरडीह शिवाला घाट पर उसे बिना किसी रस्म के दफनाया गया।

 

13 of 15
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंचे डीआईजी सोमेन वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
गौरतलब है कि सऊदी अरब में काम करने वाले नियाज के चार बच्चों की शनिवार को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मां गासिया लापता थी और उसे ही आरोपी माना जा रहा था। लेकिन रविवार को उसका भी शव घर 100 मीटर दूर नाले में मिला था। जिसके बाद जांच का रुख बदला और आमिर की तलाश शुरू हुई। 

 

14 of 15
मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार बच्चों व मां की हत्या करने वाला आमिर मुठभेड़ में ढेर
अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों और उनकी मां की नृशंस हत्या के आरोपी आमिर को सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। हालांकि, इस एनकाउंटर को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस की कहानी पर सवाल उठा रहा है और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जता रहा है।

 
विज्ञापन

15 of 15
मीरानपुर में शनिवार को घर के अंदर घटना के साक्ष्य जुटाते डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया व एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास घेराबंदी के दौरान आमिर ने पिस्टल से सात राउंड फायरिंग की, जिसमें मरैला चौकी प्रभारी राजेश यादव और एसओजी सिपाही जाकिर हुसैन घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आमिर (19) को गोली लगी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें