फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर हत्याकांड:पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे चारों बच्चों के शव, रो पड़ा पूरा गांव, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 03 May 2026 04:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

शनिवार को चारों बच्चों के शव घर के एक कमरे में मिले थे। गांव में सुबह से ही लोगों का मजमा लगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के के यादव भी घर पहुंचे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
 
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मोहल्ला मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों की सिर कूचकर हत्या किए जाने बाद रविवार सुबह सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब एक बजे कसड़ा गांव जब चारों बच्चों के शव घर पहुंचे तो पूरा गांव उमड़ पड़ा।

गांव के सभी लोग बच्चों की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। वहीं, सभी मां को कोस रहे थे। महरुआ का कसड़ा निवासी नियाज (37) सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसने चार साल पहले मीरानपुर, मुरादाबाद में पत्नी गासिया खातून (34) के नाम पर मकान बनवाया था। यहां गासिया अपने बड़े बेटे शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के साथ रहती थी।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
शनिवार को चारों बच्चों के शव घर के एक कमरे में मिले थे। गांव में सुबह से ही लोगों का मजमा लगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के के यादव भी घर पहुंचे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

3 of 9
गांव में शव पहुंचे तो लोग रो पड़े। - फोटो : amar ujala
वहीं, मीरानपुर मुरादाबाद में चार मासूम बच्चों की हत्या मामले में रविवार को महरुआ के कसड़ा गांव का माहौल बेहद भारी नजर आया। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद चारों मासूम बच्चों के शव गांव पहुंचे, पूरे इलाके में चीख-पुकार गूंज उठी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव का माहौल शोक में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। हर कोई बच्चों के अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर जमा हो गया।

4 of 9
जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : amar ujala
लोगों की भीड़ देर तक बनी रही और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार जनाजे उठने का दृश्य हर किसी को अंदर तक झकझोर गया। गांव के कब्रिस्तान में सऊद (12) और उमर (10) को एक साथ दफन किया गया, जबकि शफीक (14) और बयान (8) को पास में ही अलग-अलग सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व कई थानों की पुलिस उपस्थित रही।
विज्ञापन

5 of 9
वारदात से परिजन बदहवास हैं। - फोटो : amar ujala
बता दें कि शनिवार को मीरानपुर मुरादाबाद में एक घर के अंदर चारों बच्चों के शव खून से लथपथ मिले थे। शुरुआती जांच में ईंट और हथौड़े से हमला कर हत्या की बात सामने आई थी। घर अंदर से बंद मिला था और मां गासिया खातून के लापता होने से उस पर शक गहराया था। आशंका जताई गई थी कि बच्चों को पहले नशीला पदार्थ दिया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

6 of 9
गांव में बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
जिलेभर में चर्चा का विषय बना मामला
चार मासूमों की एक साथ हत्या की यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग कसड़ा पहुंचे। हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध है और जल्द खुलासे की उम्मीद कर रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मां की तलाश जारी है और उसी पर शक केंद्रित है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाना ने बेटी पर आरोपों को बताया बेबुनियाद
नाना ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी गासिया खातून इस तरह का कृत्य नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि बेटी के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और किसी रंजिश या दुश्मनी के चलते यह मामला बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार में दांपत्य जीवन को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं था। 

8 of 9
मीरानपुर में शनिवार को घर के अंदर घटना के साक्ष्य जुटाते डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया व एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाना के अनुसार, घटना को किसी और दिशा में मोड़ने की कोशिश की जा रही है और असली दोषी किसी और हो सकता है। परिवार सामान्य जीवन जी रहा था और किसी बड़े विवाद की स्थिति नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी दुश्मनी के चलते पूरे मामले को गलत रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अकेले गासिया नहीं कर सकती वारदात : बड़े पापा
मृत बच्चों के बड़े पापा सलीम ने कहा कि गासिया खातून अकेले इस घटना को अंजाम नहीं दे सकती। उन्होंने आशंका जताई कि इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शुक्रवार को नियाज की पत्नी और बच्चों से फोन पर बातचीत भी हुई थी, जिसमें किसी तरह की अनहोनी के संकेत नहीं थे। ऐसे में अचानक इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें