फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: न मिला बासी खाना, साफ बर्तन कह रहे निशान मिटाने की कहानी, गहराया रहस्य; 4 बच्चों के कत्ल की इनसाइड स्टोरी

Sun, 03 May 2026 01:25 PM IST
Sharukh Khan प्रमन श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में चार बच्चों की बेरहमी से हत्या के बाद मां के लापता होने से रहस्य  गहराया हुआ है। साफ बर्तन निशान मिटाने की कहानी कह रहे हैं। आशंका है कि इस पूरे घटनाक्रम को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 18
Ambedkar Nagar Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंबेडकरनगर में अपने चार मासूम बच्चों की हत्या करने वाली मां ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए किस स्तर तक साजिश की थी, इसकी बयानी उसके घर में मिले साफ बर्तन कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने रसोई से लेकर घर के चप्पे-चप्पे को छान मारा। जांच के दौरान घर में बासी खाना नहीं मिला है। रात में भोजन के दौरान जिन बर्तनों का इस्तेमाल किया गया था उन्हें भी धोकर साफ कर दिया गया था। ऐसे में यह भी आशंका है कि इस पूरे घटनाक्रम को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 18
अकबरपुर के मीरानपुर में इसी घर में घटी घटना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले के लोगों के मन में सवाल तो कई थे लेकिन रिश्तेदारों से लेकर पास पड़ोसियों ने चुप्पी साध रखी थी। घटना की जांच में पति-पत्नी और वो का एंगल भी होने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले समय में इस घटना में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। 

 
विज्ञापन

3 of 18
उमरा करने गए पूरे परिवार की एक साथ ली गई तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
नियाज का घर गली के आखिरी छोर पर बना हुआ है। इस घर के दाएं-बाएं व सामने कोई नहीं रहता है। एक तरह से यह मकान वीरान गली में बना हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जब घर का दरवाजा खोला तो पड़ोस में दुकान चलाने वाले इरशाद भी घर के अंदर दाखिल हुए। 

 

4 of 18
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इरशाद के अनुसार जब वे कमरे में दाखिल हुए तो हर तरफ खून के धब्बे थे। दीवार, जमीन और बिस्तर लाल हो चुके थे जो मासूमों के साथ की गई बर्बरता को दर्शाने के लिए काफी थे। 
 
विज्ञापन

5 of 18
मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के दौरान पुलिस को घर के पीछे नाले के पास एक बाइक लावारिस अवस्था में झाड़ियों में खड़ी मिली। हालांकि बाद में इसका मालिक आ गया था। आशंका है कि महिला के साथ घटना में कोई और भी शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस महिला की कॉल डिटेल को खंगाल रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 18
अकबरपुर के मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। छह अलग-अलग टीमों को जिम्मा सौंपा गया है। सीडीआर रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य बिंदु सामने आएंगे। प्राची सिंह, एसपी
विज्ञापन

7 of 18
मीरानपुर में शनिवार को घर के अंदर घटना के साक्ष्य जुटाते डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया व एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परदेश में पति ने की दूसरी शादी पत्नी ने चार बच्चों को मार डाला
यूपी के अंबेडकरनगर जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने चार बच्चों का कत्ल कर दिया। वजह चौंकाने वाली है। दरअसल, सऊदी अरब में पाकिस्तानी महिला से दूसरा निकाह कर पति का चार साल से घर नहीं लौटना चार बच्चों के जीवन को निगल गया। अकबरपुर स्थित घर पर बच्चों के साथ रह रही पहली पत्नी शनिवार दोपहर चारों बच्चों की हत्या कर भाग गई। पुलिस पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला। 

 

8 of 18
मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली मंजिल के रास्ते घर में दाखिल होकर कमरे में पहुंची तो चार बच्चों के शव पड़े मिले। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ के साथ महिला की तलाश कर रही है। एसपी प्राची सिंह के अनुसार, पति के दूसरी शादी करने के बाद से पहली पत्नी की उससे अनबन चल रही थी। वह चार साल से घर नहीं लौटा था। इसी तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

9 of 18
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंचे डीआईजी सोमेन वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज (37) सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसने चार साल पहले मीरानपुर, मुरादाबाद में पत्नी गासिया खातून (34) के नाम पर मकान बनवाया था। यहां गासिया अपने बड़े बेटे शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के साथ रहती थी। 

 

10 of 18
मीरानपुर स्थित घर पर शनिवार को एसपी प्राची सिंह को दिशा-निर्देश देते डीआईजी सोमेन वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 7:30 बजे सबसे पहले दूधवाला गासिया के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह लौट गया। दोपहर तक बच्चों से फोन पर संपर्क न होने पर नियाज ने शहजादपुर निवासी भाभी बकीतुनिशा से पता करने को कहा।

11 of 18
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची डीएम ईशा प्रिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर भाभी ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर तीन बजे पुलिस पहुंची तो घर अंदर से बंद था। पुलिस पहली मंजिल की बालकनी पर चढ़कर घर में दाखिल हुई। पहली मंजिल के कमरे में तखत पर बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े मिले।

 

12 of 18
मीरानपुर स्थित घर से शनिवार को नियाज के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया, एसपी प्राची सिंह ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस को घर से एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों शवों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

13 of 18
मीरानपुर में शनिवार को घर से मृत बच्चों को मर्चरी हाउस ले जाने के लिए वाहन में ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेरहमी से कत्ल... ईट व हथौड़े से सिर पर किए वार, दीवार और बिस्तर में मिले खून के छींटे
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि कमरे की दीवार से लेकर बिस्तर तक खून के छींटे फैले थे। बच्चों के उल्टी करने के भी निशान मिले हैं। शक है कि हत्या से पहले खाने में कुछ विषैला पदार्थ मिलाकर दिया गया। इसके बाद बेरहमी से हत्या की गई। बच्चों के सिर पर ईंट व हथौड़े से प्रहार किए जाने की आशंका है। हालांकि कमरे से ऐसा कुछ नहीं मिला है।

14 of 18
आरोपी गासिया खातून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुआ के बेटे से हुआ था निकाह 
नियाज उनकी सगी बहन का बेटा था। इसी से उन्होंने बेटी गासिया का निकाह किया था। इस घटना से मायके पक्ष के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस से हुई बातचीत में नियाज ने अपनी पत्नी गासिया के सीधे-साधे होने की बात कही है।
 

15 of 18
विलाप करती बच्चों की दादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फफक पड़ी जेठानी वारदात की
जानकारी होने पर गसिया खातून के घर पहुंची उसकी जेठानी बकीतुलनिशा फफक पड़ीं। वह कुछ बोल नहीं पा रही थीं। अपने बच्चों का कत्ल कर गासिया भाग निकली इस बात का उनको विश्वास नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी गासिया से मुलाकात हुई थी। 

 

16 of 18
शफीक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह अपने भतीजों का अंतिम बार चेहरा देखना चाहती थीं। सीओ नीतीश कुमार तिवारी से गुहार लगाने पर महिला को अंदर जाने दिया गया। उधर, गांव में बच्चों की दादी अमीना का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार व ग्रामीण बुजुर्ग अमीना को समझाते हुए नजर आए।

 

17 of 18
सऊद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नियाज के बड़े भाई की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
हत्या के बाद देर शाम नियाज के भाई व बच्चों के बड़े पिता सलीम ने आरोपी गासिया खातून के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि उनके भतीजों और भतीजी को महिला ने पहले खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खिलाया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

 
विज्ञापन

18 of 18
उमर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में प्रथम दृष्ट्या यह पता चल रहा है कि महिला ने ही अपने चार बच्चों की हत्या की। इसके बाद बालकनी से कूदकर भाग गई। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।- प्राची सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें