amitabh
- फोटो : social media
कला-सिनेमा से जुड़ा कोई भी छोटा-बड़ा कलाकार जब भी यहां आया, उसने इलाहाबाद को अमिताभ बच्चन के शहर के तौर पर ही रेखांकित किया। ‘हाथी घूमै गांव-गांव, जेकर हाथी, वोकर नाम’ की तर्ज पर अमिताभ भले ही मुंबई के हो गए हैं लेकिन अपनी फिल्मों से लेकर इंटरव्यू, स्टेज प्रोग्राम सहित फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर वह आज भी इलाहाबाद की यादें सहेजना नहीं भूलते। बच्चन का आवास होने के कारण ही ‘दस द्वार वाला बंगला’ यह बंगला उन्हीं के नाम से मशहूर और क्लाइव रोड की शान हो गया। पांच दरवाजे, तीन खिड़कियों और दो रोशनदान यानी दस द्वार वाले कमरे के कारण ही यह ‘दस द्वार वाला बंगला’ कहलाया।