फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस : योग के बल पर जीत की जंग, घर-घर आसन-प्राणायाम

Tue, 22 Jun 2021 02:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • संगमनगरी में सैकड़ों जगहों लगे वर्चुअल योग शिविर, प्रशिक्षकों ने सिखाई इम्युनिटी बढ़ाने की तरकीब,पार्कों और छतों पर भी योग
विज्ञापन
1 of 8
prayagraj news : विश्व योग दिवस पर सोमवार को परेड गाउंड में योगासन करते युवा। - फोटो : prayagraj
कोविड प्रोटोकॉल के बीच सोमवार को वर्चुअल योग शिविरों से जुड़कर हजारों लोगों ने घर बैठे योगाभ्यास किया। सामूहिकता वाले योग शिविर नहीं लगाए जा सके। इस दौरान योग गुरुओं ने ऑनलाइन कोरोना वायरस जैसे घातक संक्रमण से बचने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योगासन, प्राणायाम की क्रियाएं बताईं। फेसबुक लाइव के साथ ही यूट्यूब पर भी योग शिविरों से बड़ी तादाद में लोग जुड़े रहे। हालांकि कुछ पार्कों और छतों पर लोगों ने दूरी बनाकर योग किया।
विज्ञापन

2 of 8
prayagraj news : विश्व योग दिवस पर आजाद पार्क में सांस्कृतिक केंद्र की ओर से योगासन का आयोजन किया गया। - फोटो : prayagraj
पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास प्रयागराज के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत नंद गार्डेन में वर्चुअल योग शिविर लगाया गया। न्यायमूर्ति भगवान सिंह ने दीप जलाकर इस शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद ऊं उच्चारण और प्रार्थना मंत्रों के साथ योगाभ्यास  शुरू हुआ। इसमें  ग्रीवा संचालन, स्कंध, कटि, घुटना, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धसक्र आसन, त्रिकोणासन,  भद्रासन, वज्रासन,  उष्ट्रासन, शशांक आसन, मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतु बंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन,  कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान, संकल्प और शांति पाठ कराया गया।
विज्ञापन

3 of 8
prayagraj news : विश्व योग दिवस पर आजाद पार्क में सांस्कृतिक केंद्र की ओर से योगासन का आयोजन किया गया। - फोटो : prayagraj
इस शिविर से शहर और ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोग जुड़े रहे। ऐसे 40 प्रशिक्षण केंद्रों से वर्चुअल शिविर लगाए गए। योग प्रशिक्षक अनूप सचान, कमलेश कुमार ने योगाभ्यास कराया। संयोजन शिव कुमार केसरवानी,श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की। आजाद पार्क में एनसीजेडसीसी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त तत्वावधान में लगे योग शिविर को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में  अमृत महोत्सव को समर्पित किया गया। योग प्रशिक्षिका डॉ दीप्ति योगेश्वर ने योगाभ्यास कराया। विवेक रंजन सिंह द्वारा किया गया।इस शिविर से 75 पुरातात्विक स्थलों से लोग जुड़े रहे। संचालन विवेक रंजन ने किया।

4 of 8
prayagraj news : विश्व योग दिवस पर आजाद पार्क में सांस्कृतिक केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : prayagraj
इसी तरह इलाहाबाद संग्रहालय के कर्मचारियों ने निदेश सुनील गुप्ता के निर्देशन में अपने घरों पर ही योग किया। निदेशक ने बताया कि योग कोविड के दुष्प्रभाव, भय,अवसाद, मानसिक तनाव से मुक्त होने का आसान माध्यम है। शिवकुटी अंतर्गत महावीरपुरी कालोनी में योग गुरु सहजन राम गुप्ता ने सेवा निवृत्त डिप्टी एसपी राजमणि मिश्र के आवास पर योग शिविर लगाया। इसमें पार्षद कमलेश तिवारी की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने दूरी बनाकर योग किया। खुसरोबाग में मोहल्ला रक्षा समिति लूकरगंज प्रखंड की ओर से डॉ रमामित्र शास्त्री ने योगाभ्यास कराया। आरएएफ की 101वीं बटालियन के 200 जवानों ने कामांडेंट आरके निगम की मौजूदगी में शांतिपुरम स्थित परिसर में योग, प्राणायाम किया। उधर, विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से मुट्ठीगंज में धनवंतरि वंदना के साथ योग शिविर आरंभ हुआ। प्रो चंद्रशेखर पांडेय, डॉ जयनाथ, डॉ एसएसी दुबे, अर्चना पांडेय समेत कई लोगों ने योग किया।
विज्ञापन

5 of 8
prayagraj news : विश्व योग दिवस पर योगासन करती महापौर अभिालषा। - फोटो : prayagraj
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निरोगी काया के लिए योग, प्रणायाम को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि देश का हर व्यक्ति इस प्राचीन योग विद्या को अपनाकर स्वस्थ रह सकता है। बरगद घाट पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर भाजपा मीरापुर मंडल के अध्यक्ष रणविजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मनोज गुप्ता, पूर्व पार्षद संजय गुप्ता, सौरभ मेहता, विनीता जायसवाल, मोहम्मद याकूब, फैजान फरान, मानिक चंद्र साहू, सुनीत सिंह आदि मौजूद रहे। 

जीवन ज्योति अस्पताल में बताया योग का महत्व

जीवन ज्योति सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सोमवार को योग दिवस पर लोगों को बताया गया कि योग और प्रणायाम स्वस्थ रहने का सार्थक मंत्र है। निदेशक डॉ. वंदना बंसल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में दवाओं से ज्यादा योग ने लोगों को राहत दी। विशेषज्ञों ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए दैनिक योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। लैप्रोस्कोपिक बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. अर्पित बंसल ने कहा कि योगाभ्यास करने वाले शरीर ही नहीं मन और मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। कोरोना काल में योग की उपयोगिता प्रमाणिकता साबित हो चुकी है। वरिष्ठ परामर्शदाता विशेषज्ञ डॉ. आलोक खरे, डॉ. अजय गोपाल, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डॉ. अंजुला सहाय ने भी योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।

लोक सेवा आयोग में सृजन जन सेवा समिति की ओर से योगाभ्यास

लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. सबिता अग्रवाल की अगुवाई में सोमवार को आयोग परिसर में सातवें योग दिवस पर प्रणायाम की महत्ता बताई गई। सृजन जन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित योग दिवस के मौके पर डॉ. बीबी अग्रवाल ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से वृहद आयोजन नहीं किया जा सका पर निरंतरता बनाए रखने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ अभ्यास कराया गया। इस मौेके पर बताया गया कि दवाओं से बेहतर योग का नियमित अभ्यास निरोगी बनाता है। इस मौके पर एकत्र लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर इस प्राचीन विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। 

वहीं शिवकुटी की महावीर पुरी कॉलोनी में पार्षद कमलेश तिवारी के साथ स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास किया। पूर्व डिप्टी एसपी राजमणि मिश्र के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में योग के महत्व को बताया गया। वहीं झूंसी में विश्व आयुर्वेद मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेदाचार्य डॉ. जीएस तोमर ने योगाभ्यास कर लोगों को बताया कि कोरोना काल में योग की प्रमाणिकता सामने आई है। निरोगी काया के लिए योग उपयोगी है।
विज्ञापन

6 of 8
prayagraj news : विश्व योग दिवस पर योगासन करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj

मंत्री, सांसद, मेयर संग भाजपाइयों ने योग कर निरोग रहने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता आदि ने अलग-अलग स्थानों पर भाजपा नेताओं संग योग कर लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया। भाजपा महानगर की ओर से सभी 15 मंडलों पर योग शिविर लगाए गए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का दावा किया। हालांकि कुछ जगह सोशल डिस्टेसिंग के नाम पर महज खानापूरी ही हुई। 
विज्ञापन

7 of 8
prayagraj news : विश्व योग दिवस पर आजाद पार्क में सांस्कृतिक केंद्र की ओर से योगासन का आयोजन किया गया। - फोटो : prayagraj
सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बहादुरगंज स्थित नंदी पार्क में आम जनमानस के साथ योग किया। योग करने के बाद उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में योग के महत्व को बताना है, जिसे अपनाकर वे अपने जीवन में स्वस्थ रहें। सांसद केशरी देवी पटेल ने कटरा स्थित  वीर सावरकर पार्क में आयोजित शिविर में मौजूद लोगों के साथ योग किया। इस अवसर पर पार्षद पवन श्रीवास्तव,  राधेश्याम मिश्रा, लक्ष्मण शर्मा, योगेश्वर शुक्ला ,राज कमल सिंह, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मेयर अभिलाषा गुप्ता ने बहादुरगंज स्थित आवास पर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

8 of 8
prayagraj news : विश्व योग दिवस के अवसर पर झूंसी स्थित सदाफल आश्रम में योग करते लोग। - फोटो : prayagraj
इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने दिलीप जायसवाल पार्क कीटगंज में योग किया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा ने भी लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा रोटरी उद्यान पार्क दरियाबाद, बरगद घाट मीरापुर, पंडित दीनदयाल उद्यान पार्क बालसन चौराहा, हनुमान वाटिका ,प्रीतम नगर, नवजीवन अस्पताल शांतिपुरम फाफामऊ आदि स्थानों पर भी भाजपा की ओर से शिविर लगाए गए। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने ममफोर्डगंज स्थित ज्वाला देवी सरस्वती इंटर कालेज में बच्चों के साथ योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें