फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder : पिता का गला दबाकर मारने पर बहन व भांजी ने रोका तो तीनों को कुल्हाड़ी से काट डाला, कुएं में फेंका शव

Tue, 06 Jan 2026 06:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Crime News : प्रयागराज में दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। संपत्ति का बंटवारा न करने पर बड़े बेटे ने पिता की हत्या कर दी। विरोध करने पर बहन और भांजी को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र के लोकापुर विशानी गांव की है। हत्या के बाद  शव को कुएं में फेंक दिया और  पूरा  कुंआ पुआल से भर दिया। कई घंटे तक खोजबीन के बाद शव बरामद किया जा सका।  
विज्ञापन
मुकेश सिंह पटेल, पिता, बहन और भांजी की हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर विशानी में बड़े बेटे ने पिता राम सिंह पटेल (55), बहन साधना देवी (24) और भांजी आस्था (14) को कुल्हाड़ी से काटकर शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया। तीनों शुक्रवार रात से लापता थे। आरोपी बेटे मुकेश कुमार ने 10 बिसवा जमीन के लिए वारदात को अंजाम दिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला।

विज्ञापन


वहीं, इसी संपत्ति के विवाद में शनिवार दोपहर आरोपी ने अपने छोटे भाई मुकुंद लाल पटेल को गोली मार दी थी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया था। पता चला कि घटना के एक दिन पहले मुकुंद के पिता राम सिंह, बहन साधना देवी और भांजी आस्था घर में ताला बंद कर कहीं चले गए। मामले में रविवार को मुकुंद ने बड़े भाई पर आशंका जताते हुए मऊआइमा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार पुलिस ने आरोपी मुकेश को जिला न्यायालय के पास से पकड़ा तो मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि पिता राम सिंह से चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

उन्होंने छोटे बेटे मुकुंद के नाम पर जमीन लिख दी। इसी में से वह 10 बिसवा जमीन अपने नाम करवाना चाहता था लेकिन पिता ने जमीन देने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर पिता से वह नाराज हो गया। शुक्रवार रात वह पिता राम सिंह की हत्या करने गया घर गया था। सो रहे पिता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया तो बहन साधना और बड़ी बहन किरण की बेटी आस्था ने देख लिया। उन्होंने बीच बचाव किया तो पास पड़ी एक कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या कर दी।

विज्ञापन

मऊआइमा के लोकापुर विशानी में तीन लोगों की हत्या के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

कोहरे का फायदा उठाकर शव लगाया ठिकाना

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पेट और सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। कोहरे का फायदा उठाकर तीनों के शवों को पास के कुएं में फेंक दिया और फिर शव को छिपाने के लिए उसने कुएं के अंदर पुआल डाल दिया। पुलिस ने आरोपी के मुकेश कुमार पटेल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। बहरहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पूरे इलाके को सील कर चार घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी पर मौके पर गंगानगर डीसीपी, एसीपी फूलपुर, एसीपी सोरांव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास पूरे इलाके को सील कर मौके पर अग्निनशमन की टीम व गोताखोर बुलाए गए। टीम मौके पर पहुंची कुएं को खंगालना शुरू किया। शाम करीब सात बजे तीनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। तीनों के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। शव को बाहर निकाला गया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मऊआइमा के लोकापुर विशानी में तीन लोगों की हत्या के बाद छानबीन करने पहुंचे डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला।

शादीशुदा मुकेश परिवार से रहता था अलग

पुलिस जांच मे पता चला कि मृतक राम सिंह के दो बेटे हैं। मुकेश कुमार बड़ा जबकि मुकुंद लाल छोटा बेटा है। मुकेश कुमार की शादी हो चुकी है और वह अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। जबकि राम सिंह के साथ मुकुंद, साधना और किरण की बेटी आस्था रहती थी। राम सिंह मुकेश को पसंद नहीं करते थे। इसलिए गांव का मकान और करीब चार बीघा खेती को उन्होंने मुकुंद के नाम लिख दिया। इसी बात से आरोपी नाराज था।

10 बिसवा जमीन के विवाद में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मुकेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है, मामले की जांच की जा रही है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें