prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कर्नलगंज में बाबा जी का बाग इलाका सील करा दिया गया। यहां दवा व्यवसायी के परिजनों और कर्मचारियों समेत 16 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया। रात में इनमें संदिग्धों के स्वाब नमूने कोविड जांच को लिए गए। नए मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मऊआइमा, फाफामऊ, जार्जटाउन में एसएन झा मार्ग, सरायममरेज का सदरेपुर, सैदाबाद का मोतिहा बरौना, मुट्ठीगंज में अयोध्या का दराना, मेजा के सुकता और सुजनी को नया हॉट स्पॉट बनाया जा रहा है। कहीं बैरीकेडिंग तो कहीं रास्ता सील किया गया है। सर्वे का काम शुक्रवार से शुरू होगा।