फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: दवा व्यवसायी और एसआरएन की स्टाफ नर्स समेत आठ नए कोरोना संक्रमित

Thu, 25 Jun 2020 11:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

कोरोना मीटर 
  1. जिले में कुल मरीजों की संख्या- 242
  2. पिछले 24 घंटे में मिले नए मरीज- 08
  3. मरीज ठीक होकर गए घर- 169
  4. अब तक जिले में कुल हॉट स्पॉट-127
  5. अब तक कितनी मौत- 09
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। बृहस्पतिवार को दवा के सर्जिकल गुड्स के व्यापारी, एसआरएन अस्पताल की एक नर्स समेत कुल आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। इनमें सात लोगों ने एहतियात बरतते हुए निजी पैथालॉजी केंद्रों में कोविड जांच कराई। सिर्फ स्टाफ नर्स की जांच मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में की गई।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल प्रभारी डॉ. ऋषि सहाय ने संक्रमितों की पॉजिटिव रिपोर्ट को पुष्ट करते हुए बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने के साथ परिवारीजनों को फिलहाल होम क्वारंटीन कराया गया है। पीड़ितों में टैगौर टाउन निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सिविल लाइंस के एक मिशनरी अस्पताल में भर्ती हैं। ऑपरेशन से पहले कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनकी जांच कराई गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
वहीं, एक अन्य निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती मऊआइमा निवासी 25 वर्षीया युवती, टैगौर टाउन के एक अस्पताल में भर्ती कौशाम्बी निवासी युवती और फाफामऊ निवासी एक अन्य युवती भी प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इन सभी संक्रमितों में कोविड के लक्षण जाहिर नहीं हैं। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि के मुताबिक कल्याणी देवी निवासी दवा कारोबारी ने बुखार और खांसी बलगम की शिकायत पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच कराई थी। वह बुधवार को पॉजिटिव पाए गए दवा व्यवसायी के नजदीकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी क्रम में एक निजी शिपिंग कंपनी में काम करने वाले जार्ज टाउन निवासी युवक ने ड्यूटी पर जाने के लिए एनओसी हासिल करने को जांच कराई तो वह पॉजिटिव आ गए। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के रिहायशी स्थलों के आसपास के इलाके हॉटस्पाट घोषित कर सर्वे की कार्रवाई प्रगति पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें