फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: बम जैसा धमाका...फिर अचानक आंखों के सामने छा गया अंधेरा, चीखने का मौका तक न मिला

Wed, 07 Sep 2022 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने के बाद घटना स्थल पर मलबे में खोजबीन करते एसडी - फोटो : prayagraj
प्रयागराज के मुट्ठीगंज में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बारिश से बचने के लिए लोग छज्जे के नीचे स्थित दुकानों में बैठे थे। हादसे में नौ लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे में घायल नीरज
ने बताया कि मैं अपनी दुकान पर था। बारिश शुरू होते ही रोड पर खड़े कुछ लोग भागकर मेरी दुकान पर आ गए और बारिश थमने का इंतजार करने लगे। अचानक जोरदार धमाका हुआ। मानो बम फूटा हो। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही भारी चीज सिर पर गिरी और फिर आंखों के सामने अंधेरा छा गया। आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने से घायल युवक को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती - फोटो : prayagraj
नीरज केशरवानी एसआरएन अस्पताल में जब यह बातें बता रहा था तो दर्द से कराहे जा रहा था। उसने जो आपबीती बयां की, उसे सुनकर आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने के लटके मलबे को गिराते फायर ब्रिगेड के कर्मचा - फोटो : prayagraj
बताया कि सिर पर भारी चीज गिरी तो लगा कि घर गिर गया। इसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं। शरीर में कई जगह चोट लगी थी और बेतहाशा दर्द हो रहा था। जिससे चीख भी नहीं निकल पा रही थी।

4 of 6
हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
इतना बताते बताते उसकी आंखें भर आईं। नीरज के हाथ-पैर के साथ ही सिर और पीठ में गंभीर चोट आई है। जिस भवन का छज्जा गिरा, नीरज उसी में नीचे पान की दुकान चलाता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने के लटके मलबे को गिराते फायर ब्रिगेड के कर्मचा - फोटो : prayagraj
भगवान ने बचा लिया, बस 
हटिया हादसे में जख्मी होकर एसआरएन पहुंचने वालों में नैनी का सूरज पाल भी शामिल था। उसने बताया कि वह अपने साथियों संग बकरा मंडी के पास बन रहे एक मकान में मजदूरी कर रहा था। लंच के बाद सब वापस काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पानी बरसने लगा, जिस पर वह भी साथियों संग भागकर सामने स्थित पान की दुकान पर पहुंच गया। अचानक भरभराकर छज्जा सिर पर गिर पड़ा। जोरदार चोट लगने से वह बेसुध हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
चीखने का भी नहीं मिला मौका
भीटा घूरपुर के अनीस के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उसने बताया, मैं चाय-नाश्ते की दुकान पर था। तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ छज्जा नीचे आ गिरा। चीखने का भी मौका नहीं मिला। अगले पल में खुद को मलबे के नीचे दबा पाया। मेरे दाहिने हाथ में चोट पहुंची थी और दर्द के चलते इसे हिला पाना भी संभव नहीं था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें