फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में सामाजिक समरसता का जन आंदोलन खड़ा करेगी विहिप

Mon, 03 Feb 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
vishva hindu parishad - फोटो : प्रयागराज
छूआछूत खत्म करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से अब देश भर में सामाजिक समरसता का विशाल जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान विहिप की ओर से एक मई से 31 मार्च 2021 तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। छूआछूत  हटाने के लिए समरसता यात्रा, सह भोज एवं कन्या पूजन आदि के कार्यक्रम देश भर में किए जाएंगे। यह रणनीति रविवार को विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में अखिल भारतीय सामाजिक समरसता कार्यक्रम में बनी।
विज्ञापन

2 of 7
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media
इस तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन अंतिम सत्र में विहिप महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे ने कहा कि पूरे देश में इस वर्ष सामाजिक समरसता के लिए अनेकों कार्यक्रम तय किए गए हैं। यूपी समेत देश में सवर्ण समाज के सामने प्रबोधन का कार्यक्रम किया जाएगा। एक मई से 31 मार्च 2021 तक विभिन्न जातियों, बिरादरी के मुखिया के सहयोग से सद्भावना बैठक, सम्मेलन, गोष्ठी के माध्यम से समरसता का विचार प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
इस दौरान सह भोज एवं कन्या पूजन कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में अखिल भारतीय सामाजिक समरसता प्रमुख देवजी भाई रावत ने कहा कि सामाजिक समरसता की टोली दलित उत्पीड़न की सूचना पर न्याय दिलाने का करेगी। इसके पूर्व अखिल भारतीय वर्ग के दूसरे दिन रमेश जी पांडव ने डा. आंबेडकर के विविध पहलुओं पर चर्चा की। कहा कि उन्होंने 1924 से लेकर जीवन के अंत तक हिंदू समाज में  समरसता के भाव के लिए ही काम किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय समरसता के सहसंयोजक रविंद्र ने हिंदू समाज के सामने आने वाले खतरों का सामना करने के लिए सावधानियां और सुझाव रखे। 

4 of 7
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
गांव-गांव विहिप कराएगी सत्संग, आज शिविर में शामिल होंगे कोकजे

विहिप के माघ मेला शिविर में सोमवार को अखिल भारतीय सामाजिक समरसता और सत्संग विभाग के अखिल भारतीय स्तर वर्ग कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे भी शामिल होंगे। इस बीच विहिप शिविर में सत्संग विभाग के अखिल भारतीय स्तर का वर्ग रविवार को शुरू हुआ। इसमें देश भर से 350 जिला सत्संग प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। तय हुआ कि विहिप गांव-गांव में सत्संग करवाएगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सत्संग सहसंयोजक दादा वेदक ने कहा कि सत्संग के माध्यम से धर्मांतरण पर रोक लगाई जा सकती हैं। कार्यक्रम में अजय दास जी महाराज, आनंद जी हरबोला, अरविंद ,दिवाकर नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
आलोक कुमार, विहिप (फाइल फोटो)
प्रयागराज पहुंचे विहिप अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष कोकजे

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे रविवार रात प्रयागराज पहुंचे। वाराणसी से वह सीधे माघ मेला स्थित विहिप शिविर में गए। इस दौरान विहिप पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके प्रयागराज आगमन की जानकारी विहिप के चुनिंदा पदाधिकारियों को ही थी। कुछ देर रुकने के बाद वह सीधे विहिप प्रांत कार्यालय केसर भवन पहुंच गए। उन्होंने विहिप पदाधिकारियों से शिविर में चले रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्हें विहिप पदाधिकारियों ने केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल कमेटी, संत सम्मेलन में पास हुए प्रस्ताव के बारे में बताया। इसके अलावा शिविर में चल रही अन्य सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। कोकजे अब सोमवार को विहिप शिविर में आयोजित सत्संग वर्ग और समरसता अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में शामिल होेंगे। उनका सोमवार को ही वापस जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

6 of 7
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
युवाओं की भूमिका और स्वरोजगार पर हुई चर्चा

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से रविवार को माघ मेले में स्वरोजगार एवं स्वदेशी स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देश के विकास में युवाओं की भूमिका एवं उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की चर्चा हुई। इस दौरान स्वदेशी संदेश यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
इस अवसर पर विभाग संयोजक कैप्टन मुकेश ने कहा कि राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का चिंतन युवा, किसान, मजदूर पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने हमेशा स्वाबलंबी एवं समृद्ध भारत का सपना देखा। साथ ही उसे साकार करने का मंत्र सुझाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयोजक डा. राजीव कुमार ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच हमेशा ही रोजगार परक विकास का पक्षधर रहा है। सरकार की नीतियां युवा, मजदूर एवं किसान के अनुकूल हो इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच हमेशा सरकार से संवाद एवं हस्तक्षेप करती है। उन्होंने देश के आर्थिक बजट को महंगाई बढ़ाने वाला बताया। कहा कि बजट कहीं से भी स्वदेशी की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। कार्यक्रम में डा. सुरेश नागर, दत्तात्रेय पांडेय, डा. विजय कुमार सिंह, सतीश कुमार, कृष्णा मोहन, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें