फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी जल्द ही पीसीएस मेंस सहित कई परीक्षाओं के परिणाम कर सकता है घोषित

Sun, 01 Mar 2020 10:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
UPPSC
प्रयागराज। सबकुछ ठीक रहा तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एक माह के भीतर कई बड़ी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर सकता है। अभ्यर्थियों को भी इन परीक्षाओं के रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार है। 
विज्ञापन

2 of 3
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
आयोग के सूत्रों के मुताबिक एसीएफ/आएफओ-2017 का चयन परिणाम तैयार किए जाने का काम अंतिम दौर में है। वहीं, पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट तैयार किए जाने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के 988 पदों पर भर्ती होनी है। पीसीएस-2019 के अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि 20 अप्रैल से प्रस्तावित 2019 की मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाए, ताकि 2018 की परीक्षा में उच्च पदों पर चयनित अभ्यर्थी 2019 की परीक्षा में शामिल न हों और पीसीएस-2019 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल आयोग पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है और जल्द ही मेंस का परिणाम आ सकता है। इसके अलावा असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती के लिए चयन परिणाम इस माह जारी किए जाने की तैयारी है। अभ्यर्थियों को आरओ/एआरओ परीक्षा-2017 के अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है। इस परीक्षा का रिजल्ट अर्हता के विवाद में फंसा था लेकिन आयोग ने 60 नए अभ्यर्थियों का अलग से टाइप टेस्ट करा दिया है और अब इस परीक्षा के भी अंतिम चयन परिणाम का रास्ता साफ हो गया है। इस परीक्षा का रिजल्ट भी मार्च में जारी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें