प्रयागराज में संगम तट पर मौनी अमावस्या के मौके पर करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। प्रयागराज के संगम में स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं।
माघ मेले के तीसरे और प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। मेला प्रशासन के अनुसार, शाम को मेला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मौनी अमावस्या पर चार करोड़ 52 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा।
भोर में कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं रही। रात 12 बजे के बाद से स्नान शुरू हो गया था। संगम के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं को स्नान करने की व्यवस्था की गई थी। गृह सचिव मोहित गुप्ता मेले की निगरानी करते देखे गए।
इसके अलावा कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम आला अधिकारी व्यवस्था में लगे रहे। स्नान करने वालों का आकड़ा पांच करोड़ के पार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
माघ मेला क्षेत्र में स्नान पर्व पर डुबकी लगाते श्रद्धालु
- फोटो : एएनआई
मौनी अमावस्या पर संगम में श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश
वहीं, मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज के संगम में स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं। माघ मेले के दौरान पवित्र स्नान के लिए घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ पर एक हेलीकॉप्टर से फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौनी अमावस्या के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए "नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प" की कामना की। एक्स पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पवित्र स्नान के लिए संगम पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 8
मौनी अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर, पवित्र स्नान के लिए पवित्र संगम पर पधारे सभी पूज्य अखाड़ों, धर्माचार्यों, संतों, साधकों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है।" इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सभी के लिए सकारात्मकता और दृढ़ संकल्प की कामना की। उन्होंने आगे कहा, "मुक्तिदायिनी मां गंगा और भगवान सूर्य की कृपा से, सभी की मनोकामनाएं पूरी हों, जीवन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नया संकल्प जागे - यही मेरी प्रार्थना है....हर हर गंगे!"
4 of 8
मौनी अमावस्या पर स्नान करते संत
- फोटो : पीटीआई
इस बीच, प्रयागराज के संगम घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है क्योंकि रविवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए जमा हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
मौनी अमावस्या पर स्नान करते संत
- फोटो : पीटीआई
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में घना कोहरा होने के बावजूद, कई इलाकों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आए। उन्होंने कहा कि उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है... श्रद्धालु बड़ी संख्या में पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
माघ मेले में मौनी अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : पीटीआई
आधी रात से घना कोहरा है, इसके बावजूद हम भारी भीड़ देख रहे हैं।" अधिकारियों ने बताया कि पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए भीड़ प्रबंधन के उपाय, ट्रैफिक कंट्रोल प्लान और लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
मौनी अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु और संत
- फोटो : पीटीआई
मेला प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु आधी रात से ही घने कोहरे के बावजूद गंगा और संगम घाटों पर आने लगे थे, और सुबह के शुरुआती घंटों तक सभी दिशाओं से आते रहे।