पूर्व मंत्री राजा भैया
- फोटो : सोशल मीडिया
सपा प्रत्याशी के विरोध में मतदान पर हुआ था मनमुटाव
2017 के विधानसभा चुुनाव के बाद हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को लेकर राजाभैया और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव हो गया था। अखिलेश यादव ने चुनाव के बाद ट्विट कर इशारों में राजाभैया पर निशाना साधा था। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राजाभैया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नाम से अपनी अलग पार्टी बना ली। इस चुनाव में दोनों के बीच की तल्खी खुलकर सामने आ गई।
कुंडा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश ने राजाभैया पर जमकर निशाना साधा था। लोकसभा चुनाव के दौरान राजाभैया की भाजपा से नजदीकियों की चर्चा भी तेज थी। भाजपा से उनका गठबंधन भी तय माना जा रहा था, लेकिन ऐनवक्त पर सीटों को लेकर मामला बिगड़ गया। राजाभैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल से लोकसभा की दो सीटों प्रतापगढ़ और कौशाम्बी से अपने उम्मीदवार खड़े किए, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।