फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यहां हुई शादी...सिक्किम में हनीमून, फिर लापता हुए दंपती... 13 दिन बाद भी कौशलेंद्र और अंकिता का पता नहीं

Wed, 11 Jun 2025 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

UP Honeymoon Couple Missing: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पांच मई को शादी हुई। नवदंपती 24 मई को सिक्किम में हनीमून मनाने के लिए गए। 29 मई से दंपती लापता हैं। 13 दिन बाद भी प्रतापगढ़ के कौशलेंद्र और अंकिता का सुराग नहीं लगा है। जानें दंपती के साथ क्या हुआ?
विज्ञापन
1 of 8
up couple missing in sikkim - फोटो : अमर उजाला
UP Couple Missing In Sikkim: शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गए प्रतापगढ़ के नवदंपती का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय पुलिस और प्रशासन लगातार नवदंपती की तलाश में जुटा है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, बेटे कौशलेंद्र और बहू अंकिता की तलाश में सिक्किम गए पिता शेर बहादुर भी रिश्तेदारों के साथ मंगलवार शाम को घर वापस आ गए हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

2 of 8
नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
यह है पूरा मामला
दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर के राहाटीकर के रहने वाले भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भतीजे कौशलेंद्र और बहू अंकिता सिंह 24 मई को हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गए थे। उत्तर सिक्किम के मंगन जिला के चुंगथाग इलाके में एक टूरिस्ट वाहन से घूमकर वापस गंगटोक होटल में 29 मई की रात आ रहे थे। इसी दौरान करीब 1000 फीट ऊंचाई से सैलानियों से भरा वाहन तीस्ता नदी में गिर गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतापगढ़ के दंपती लापता - फोटो : सोशल मीडिया
वाहन में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, वहीं, आठ सैलानी लापता हो गए, जिसमें प्रतापगढ़ जिले के कौशलेंद्र और अंकिता भी शामिल हैं। सभी लापता लोगों की तलाश में पुलिस और प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है। अभी तक लापता किसी भी यात्री का पता नहीं चल पाया है। 

 

4 of 8
सिक्किम से बेटे बहू की तलाश कर लौटे घर पर बिलखते परिजन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि मौसम खराब होने के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आई थी। लेकिन अब मौसम साफ होने पर फिर से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना गायब सैलानियों की तलाश में जुटे हैं। सोमवार को वाहन का पहिया, साइलेंसर और कपड़े मिले। इन कपड़ों में कौशलेंद्र का एक भी कपड़ा नहीं था।
 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतापगढ़ के दंपती लापता - फोटो : सोशल मीडिया
कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर, अंकिता के भाई सौरभ सिंह, चाचा और अपने साले दीपक के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। यहां कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर तलाशी अभियान में शामिल सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई।

 
विज्ञापन

6 of 8
बहू-बेटे की तलाश कर सांगीपुर के राहाटीकर लौटे पिता शेर बहादुर सिंह के घर जुटी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पांच मई को हुई थी दोनों की शादी
प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना इलाके के राहाटीकर निवासी भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भाई शेर बहादुर सिंह के बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) की शादी पांच मई को पट्टी कोतवाली के धनगढ़ सराय छिवलहा के रहने वाले विजय सिंह डब्बू की बेटी अंकिता (26) के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, 24 मई को अंकिता और कौशलेंद्र हनीमून मनाने सिक्किम चले गए। अगले दिन उत्तर सिक्किम के मंगन जिले के चुंगथांग इलाके में घूमने पहुंचे। 29 मई की रात गंगटोक स्थित होटल पर लौट रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
जिला प्रशासन मंगन सिक्किम की ओर से जारी लापता लोगों की सूची - फोटो : संवाद
रात लगभग 9 बजे भारी बारिश हो रही थी। इसी बीच वाहन बेकाबू हो गया और 1000 फीट नीचे तीस्ता नदी में जा गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो घायल हैं। जबकि आठ लोग लापता हैं। जिनकी तलाश सिक्किम पुलिस व सेना के जवान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इन लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन

8 of 8
घटना की जानकारी होने पर परिवार में सन्नाटा पसरा - फोटो : संवाद
लापता कौशलेंद्र सिंह अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। कौशलेंद्र दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अंकिता लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मेडिसिन विभाग में कार्यरत थे। 

यह भी पढ़ें: UP: 'चट्टानों और मलबों को हटाना आसान नहीं', बहू-बेटे की खोज में गए पिता रिश्तेदारों संग आए घर, बयां किए हालात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें