फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरे दिन नहीं मिला एक भी नकलची 

Thu, 20 Feb 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल में पालि, अरबी, फारसी और इंटरमीडिएट संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल में संगीत गायन एवं इंटरमीडिएट में सामान्य आधारिक विषयों कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

2 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
दूसरे दिन प्रमुख विषयों की परीक्षा नहीं होने के बाद भी हाईस्कूल में दोनों पाली में मिलाकर 112 एवं इंटरमीडिएट में दोनो पाली में 1247 इस प्रकार कुल मिलाकर 1359 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन के उपयोग (नकल) में नहीं पकड़ा गया और किसी परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन

3 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हिंदी में परीक्षा छोड़ने वालों संख्या तीन लाख के पार

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों में हिंदी की परीक्षा हुई थी। परीक्षा में पहले दिन देर शाम तक प्रदेश के सभी जिलों से परीक्षा छोड़ने का पूरा आंकड़ा नहीं मिल सका था। बोर्ड के पास बुधवार को मिले आंकड़े के अनुसार अब तक हिंदी की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 3.16 लाख पहुंच गई। बोर्ड सचिव ने बताया कि अब दो दिन की परीक्षा में कुल 317475 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकडे़ के अनुसार पहले दिन की परीक्षा में कुल 44 छात्र-छात्राओं को नकल में पकड़ा गया जबकि कुल नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है

4 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इंटरमीडिएट भौतिकी, भूगोल, बहीखाता की परीक्षा आज

यूपी बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान एवं इंटरमीडिएट चित्रकला-आलेखन, चित्रकला-प्राविधिक, रंजनकला की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, भूगोल एवं बहीखाता की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

5 of 7
uppcs exam - फोटो : amar ujala
जिले में दूसरे दिन 147 ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल में कुल नौ, इंटरमीडिएट में 12 दूसरी पाली में हाईस्कूल में 49 एवं इंटरमीडिएट में 77 कुल मिलाकर 147 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन जिले में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

6 of 7
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
रिकार्डिंग तो हो रही पर वेबकॉस्टिंग फेल

प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन प्रदेश के अधिकांश भागों से सूचना मिली कि केंद्रों पर वायस और सीसीटीवी रिकार्डिंग तो हुई परंतु वेबकॉस्टिंग में परेशानी आई। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि इंटरनेट से लिंक सही तरीके से नहीं होने से वेबकॉस्टिंग नहीं हो सकी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में खुले कंट्रोल रूम तक लगातार यह शिकायत पहुंचती रही कि इंटरनेट नेटवर्क सही नहीं होने से परीक्षा केंद्रों को लिंक नहीं किया जा सका। सचल दल के साथ निकले अधिकारियों ने बताया किपरीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी तो काम कर रहा है परंतु वायस रिकार्डिंग नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परीक्षा - फोटो : getty images
वायस रिकार्डिंग नहीं होने से कक्ष निरीक्षक बोलकर परीक्षार्थियों की मदद करते मिले। इस प्रकार की शिकायत वाले केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों ने वेबकॉस्टिंग से यह कहकर पीछा छुड़ा लिया कि इंटरनेट कनेक्शन ठीक से काम नहीं कर रहा। परीक्षा केंद्रों पर लगे ब्राड बैंड और राउटर के सही तरीकेसे काम नहीं करने से जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से कनेक्शन नहीं हो पा रहा था। यूपी बोर्ड की ओर से पहली बार सीसीटीवी, वायस रिकार्डिंग के साथ वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था की गई है। वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था लागू किए जाने के बाद परीक्षा केंद्रों पर नकल पर अंकुश तो लगा है, परंतु नकल कराने वाले ब्राडबैंड, राउटर की कमी निकालकर वेबकॉस्टिंग से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें