संगम तीरे 21 जनवरी को आयोजित विश्व हिंदू परिषद का संत सम्मेलन अबकी कई मायनों में खास है। इसके माध्यम से जहां एक ओर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तिथि की घोषणा की जाएगी, वहीं दूसरी और संतों की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनसंख्या नीति पर भी मंथन होगा। सम्मेलन के माध्यम से संत केंद्र सरकार से जनसंख्या नीति पर कानून बनाने की मांग करेंगे। इसके तहत हम दो हमारे दो फार्मूले को देश भर में लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।