यस बैंक
- फोटो : self
शाखाओं में इस तरह का माहौल पूरे दिन रहा और लोगों में आशंकाओं के साथ नाराजगी रही। थार्नहिल रोड शाखा पहुंचे अभिषेक माथुर का कहना था कि उनकी पूरी कमाई इसी बैंक में है। वेतन भी यहीं आता है। ऐसे में पैसा नहीं मिलने से होली पूरी तरह से खराब हो जाएगी। सरदार पटेल मार्ग स्थित शाखा पहुंचे रोहित सिंह का कहना था कि अब आखिर पैसा कहां रखा जाए। हालांकि, सर्वर ठीक होने के बाद शाखाओं से 50 हजार रुपये तक कैश दिए गए। इसकी सूचना मिलने पर कैश निकालने के लिए शाखाओं में ग्राहकों के पहुंचने का क्रम देर रात तक जारी रहा। ज्यादातर खाताधारकों ने अधिकतम राशि यानी, 50 हजार रुपये निकाले।