फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर निर्जला व्रत रख महिलाओं ने की पति के दीर्घायु की कामना

Thu, 05 Nov 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
karwa chauth celebration in prayagraj - फोटो : prayagraj
पति के आयुष्य, दीर्घायु संग सुख, समृद्धि की मंगलकामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से गंगा-यमुना स्नान फिर भजन कीर्तन के साथ घरेलू काम निपटाए। शाम ढली तो चांद निकलने की प्रतीक्षा भी की। चंद्रोदय हुआ तो चांद देखकर पूजन-अर्चन कर सुहाग लिया। घर की बुजुर्ग महिलाओं से करवा कथा सुनीं। पति के लिए करवाचौथ पर व्रती महिलाओं ने सोलह शृंगार किए। यह मौका शादी जैसा सजने संवरने जैसा रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
karwa chauth celebration in prayagraj - फोटो : prayagraj
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थ पर करवा चौथ का व्रत इस बार विशेष फलदायी बताया गया है। बुधवार भोर से ही गंगा और यमुना घाटों पर महिलाएं पहुंचने लगीं। दारागंज, संगम, सलोरी और बलुआघाट पर महिलाओं ने पवित्र नदियों में स्नान किया। उत्साह में मंगलगीत भी गाए गए। स्नान के बाद अधिकतर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। दिन तो किसी तरह बीता पर व्रती महिलाएं शाम ढलते ही शुभ मुहूर्त का इंतजार करने लगीं। चांद निकलने का इंतजार करते हुए करवाचौथ व्रत और पूजन की तैयारियां की गईं। चावल के आटे (अइपन) से चौक और रंगोली बनाकर करवा और पूजा की थाली रखी गई। करवाचौथ का कलेंडर और व्रत पुस्तिका भी रखी।
विज्ञापन

3 of 6
karwa chauth celebration in prayagraj - फोटो : prayagraj
पूजन की तैयारियों के बीच बार-बार चांद देखने छत पर जा रहे बच्चे चिल्लाए कि चांद दिखा तो व्रती महिलाओं का उत्साह दोगुना हो गया। घर में बनाई गई चौक में पूजन के बाद पहले चलनी से चांद फिर पति का दर्शन किया। सींक लगे करवा से जलधार गिराते हुए चांद को अर्घ्य दिया गया। फिर पूजन स्थल पर गणेश, कार्तिकेय, मां गौरी और भगवान शंकर का पूजन किया गया। घर की बुजुर्ग महिलाओं से करवा की कथा भी सुनी गई।

4 of 6
karwa chauth celebration in prayagraj - फोटो : prayagraj
करवे पर दीप जलाकर उसमें रखे लड्डू और मिठाई निकालकर भोग लगाया फिर प्रसाद रूप में थोड़ा-थोड़ा खाया।  पूजा के बाद सूतफेनी, फरा, कढ़ी आदि भोज्य सामग्री खाकर व्रत पूरा किया। फिर घर की बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
karwa chauth celebration in prayagraj - फोटो : prayagraj
  • विशेष मुहूर्त का रहा व्रती महिलाओं को इंतजार
करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को इस बार एक नहीं कई शुभ ग्रहीय योग का संयोग मिला। ज्योतिषाचार्य  योगेंद्रनाथ शुक्ला के मुताबिक कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को इस बार सवाथ्रसिद्दि योग के साथ मृगशिरा नक्षत्र और शिव अमृत योग का विशेष संयोग व्रती महिलाओं के लिए शुभतादायक होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karwa chauth celebration in prayagraj - फोटो : prayagraj
उन्होंने बताया कि करवाचौथ का पूजन स्थिर लग्न में करने का विधान है। वृष लग्न का स्वानी शुक्र है, शुक्र सुभकारक ग्रह है इसलिए व्रती महिलाओं को सुख, समृद्धि के साथ सौभाग्य देने वाला होगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें