NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
उधर इससे पहले दोपहर में धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे दर्जनों युवकों ने अपना खून निकलवाया और फिर इसी खून से पोस्टर पर ‘नो सीएए-नो एनआरसी’ लिखकर अनूठे तरीके से विरोध जताया। इस दौरान वह इंकलाब जिंदाबाद व अन्य नारे भी लगाते रहे। प्रदर्शन में कई राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों के साथ ही छात्र-अधिवक्ता व अन्य तबके के लोग भी शामिल रहे। इनमें वरिष्ठ कांग्रेसी इरशाद उल्ला खां, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर के अलावा वकार रिजवी, सुहैबुल रहमान, नसीबुद्दीन, उबैद अंसारी व शुएब अंसारी समेत अन्य शामिल रहे। उधर विरोध के दौरान पार्क के बाहर पुलिस भी तैनात रही। हालांकि एक दिन पहले के ठीक उलट पुलिस शनिवार को बैकफुट पर ही रही। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने दो बार प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की थी। लेकिन इस दौरान उसे तीखे विरोध का सामना करना पड़ा था।